Jamshedpur: टाटा मोटर्स कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ग्रेड समझौते पर मुहर; बढ़ेगा वेतन

Updated at : 19 Mar 2026 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
Tata Motors

जुलूस में शामिल यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह

Jamshedpur: टाटा मोटर्स जमशेदपुर के कर्मचारियों के लिए चैत्र नवरात्र के पहले ही दिन बड़ी खुशखबरी आई है. कंपनी ने ग्रेड समझौते पर मुहर लगा दी है. अब कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा. कंपनी ने इस बार वेतन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है.

विज्ञापन

अशोक झा
Jamshedpur: टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के हजारों कर्मचारियों के लिए हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्र खुशियों की सौगात लेकर आया है. गुरुवार को प्रबंधन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच हुए ग्रेड रिवीजन समझौते पर अंतिम मुहर लग गई. समझौते के तहत कर्मचारियों के कुल वेतन में 19,750 रुपये की रिकॉर्ड बढ़ोतरी की गई है. यूनियन के कड़े रुख के बाद प्रबंधन 6 साल के प्रस्ताव से पीछे हटा और नया समझौता पूर्व की तरह 4 साल के लिए ही संपन्न हुआ.

अध्यक्ष और महामंत्री ने निकाला जुलूस

निर्णायक वार्ता के बाद जैसे ही यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह वार्ता कक्ष से बाहर निकले. कर्मचारियों ने अपने नेताओं को कंधे पर उठा लिया और अबीर-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया. अध्यक्ष और महामंत्री की अगुवाई में एक जुलूस निकाली गई, जो यूनियन कार्यालय तक गई. वहां ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया. कर्मचारियों ने इसे नव वर्ष का सबसे बड़ा उपहार बताया.

चार चरणों में लागू होगी वेतन वृद्धि

समझौते के अनुसार, 19,750 रुपये की कुल बढ़ोतरी को चार साल की अवधि में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जायेगा. 31 मार्च की समय सीमा से पहले समझौता होने के कारण सभी 7321 स्थायी कर्मचारियों को 25,000 रुपये की एकमुश्त राशि मिलेगी.

ये भी पढ़ें…

नीरज कुमार बने रांची के डिप्टी मेयर, महापौर रोशनी खलखो ने लिया शपथ

अनिश हत्याकांड: वारदात के 12 दिन बाद भी खाली हाथ चतरा पुलिस, परिजन परेशान

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola