Jamshedpur News : मानगो में शोभायात्रा के दौरान उपेंद्र सिंह मस्तान और आशुतोष राय के बीच मारपीट

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : मानगो में शोभायात्रा के दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी उपेंद्र सिंह मस्तान और विधायक सरयू राय के भतीजे आशुतोष राय के बीच मारपीट हो गयी

विज्ञापन

लोगों ने दोनों को अलग कराकर मामले को शांत कराया

Jamshedpur News :

मानगो में शोभायात्रा के दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी उपेंद्र सिंह मस्तान और विधायक सरयू राय के भतीजे आशुतोष राय के बीच मारपीट हो गयी. यह घटना तब घटी, जब हिंदू संगठनों का शोभायात्रा निकला हुआ था और विधायक सरयू राय और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता अलग-अलग गुट के शोभायात्रा में शामिल थे. बताया जाता है कि दो अलग-अलग संगठन का हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर शोभायात्रा निकाला गया था. एक शोभायात्रा में बन्ना गुप्ता थे, जबकि दूसरे शोभायात्रा में सरयू राय मौजूद थे. इसी दौरान शोभायात्रा में आगे निकलने के दौरान उपेंद्र सिंह मस्तान और आशुतोष राय आपस में टकरा गये. इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गयी. जो गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गयी. घटना के बाद स्थानीय भीड़ ने दोनों को अलग किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ. मौके पर तत्काल सरयू राय पहुंचे, लेकिन तब तक स्थिति नियंत्रित हो गयी थी. इस दौरान भाजपा नेता नीरज सिंह भी सरयू राय के साथ थे. घटना के बाद से क्षेत्र में माहौल गरमा गया है.

मस्तान ने पहले गाली-गलौज की : आशुतोष

आशुतोष राय ने कहा कि वे शोभायात्रा में चल रहे थे और पीछे से उपेंद्र सिंह मस्तान ने धक्का दे दिया. इस पर जब हमने आपत्ति जतायी, तो गाली-गलौज शुरू कर दी. लेकिन हमने विरोध किया और बचाव किया. इस तरह किसी को गुंडागर्दी की इजाजत नहीं दी जा सकती है.

आशुतोष राय नशे में थे, मारपीट की : मस्तान

उपेंद्र सिंह मस्तान ने कहा कि आशुतोष राय नशे में थे. वह उनको देखकर गाली देने लगे. इसका जब प्रतिवाद किया, तो हम पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद हमने अपना बचाव किया.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola