Jamshedpur News : जुगसलाई : पानी टंकी गिरने के मामले में होगा एफआइआर, डीसी बोले- यह जांच का नहीं, सीधे कार्रवाई का मामला है

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : जुगसलाई एमइ स्कूल रोड में पानी टंकी के टूट जाने के मामले में दोषी संवेदक और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

दोषी पर कठोर कार्रवाई का दिया आदेश

Jamshedpur News :

जुगसलाई एमइ स्कूल रोड में पानी टंकी के टूट जाने के मामले में दोषी संवेदक और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. दोषी व्यक्ति के खिलाफ सीधे एफआइआर होगा. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इस मामले को लेकर तत्काल पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार को तलब किया. उनसे जुगसलाई में पेयजल समस्या को लेकर पूरी रिपोर्ट मांगी गयी. जिसमें बताया गया कि उक्त पानी टंकी करीब 12 साल पहले बनी थी, जो गिर गया. उपायुक्त ने कहा कि किसी भी जलमीनार की न्यूनतम आयु 33 से 35 साल तक और अधिकतम 50 साल से भी अधिक होती है. लेकिन यह जलमीनार 10 से 12 साल में ही गिर गया. यह जांच का विषय नहीं है, बल्कि सीधे कार्रवाई का मामला है. इस मामले में दोषियों पर कार्यपालक अभियंता को कार्रवाई करने को कहा गया है. इसके अलावा जुगसलाई की सभी पानी टंकियों की स्थिति की जांच करने को कहा गया है. साथ ही पानी का वैकल्पिक इंतजाम भी करने को कहा गया है.

जांच के बाद होगी कार्रवाई : कार्यपालक अभियंता

पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच का आदेश विभाग से आया है. इस मामले में कार्रवाई की जायेगी. इलाके में पानी का वैकल्पिक इंतजाम कराया जा रहा है.

जुगसलाई के कई इलाकों में टैंकर से पानी की आपूर्ति शुरू

जुगसलाई के कई इलाकों में टैंकर से पानी की आपूर्ति शुरू हो गयी है. जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने इस मामले को राज्य के पेयजल मंत्री के समक्ष उठाया था. इसके बाद पूरे मामले में कार्रवाई और पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने का आदेश दिया गया था. इसके बाद टैंकर से आपूर्ति शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola