गयाजी की नैना कुमारी का देश में बजा डंका: राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 के लिए हुआ चयन

Edited by Suryakant Kumar
Updated:
विज्ञापन

गयाजी जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी

Gaya Ji News: गयाजी जिला परिषद की अध्यक्ष नैना कुमारी को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कामयाबी मिली है. ग्रामीण विकास और पंचायत सशक्तीकरण में उनके शानदार कार्यों को देखते हुए उन्हें 'राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025' के लिए चुना गया है. आगामी 3 जून 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा.

विज्ञापन

Gaya Ji News ( गयाजी से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ):
गयाजी जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. उनके उत्कृष्ट कार्यों और पंचायत सशक्तीकरण में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उनका चयन राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 के लिए किया गया है. इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है और जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग ने पत्र जारी कर दी सूचना

जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी ने बताया कि बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के परियोजना निदेशक द्वारा जारी पत्र में इस बात की जानकारी दी गई है. पत्र के अनुसार, नैना कुमारी को पंचायत सशक्तीकरण, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा.

3 जून को दिल्ली के भारत मंडपम में जुटेगा देशभर के प्रतिनिधियों का महाकुंभ

यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें 3 जून 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा. इस भव्य कार्यक्रम में देशभर से चयनित चुनिंदा पंचायत प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाना है.

यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि पूरे गया जिले का गौरव है: नैना कुमारी

इस संबंध में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी ने अपनी खुशी साझा की. उन्होंने कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत रूप से सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे गया जिले के लिए बड़े गौरव का विषय है. यह उपलब्धि पंचायत स्तर पर किए जा रहे विकास कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति और सराहना का प्रतीक है.

उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान जिले की जनता, सभी पंचायत प्रतिनिधियों और विकास कार्यों से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का ही सुखद परिणाम है. इस बड़ी उपलब्धि से न सिर्फ जिले का मान देश के नक्शे पर बढ़ा है, बल्कि अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को भी धरातल पर बेहतर कार्य करने की एक नई प्रेरणा मिलेगी.

Also Read: गया के गुरुआ में महारुद्र यज्ञ का हुआ समापन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन