ePaper

यूपी के लखीमपुर खीरी जा रहे कांग्रेसी नेताओं को झारखंड बॉर्डर पर यूपी पुलिस ने रोका, विरोध में धरने पर बैठे

Updated at : 07 Oct 2021 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी के लखीमपुर खीरी जा रहे कांग्रेसी नेताओं को झारखंड बॉर्डर पर यूपी पुलिस ने रोका, विरोध में धरने पर बैठे

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जा रहे झारखंड के कांग्रेसी नेताओं को गढ़वा जिला के सीमावर्ती क्षेत्र झारखंड- यूपी बॉर्डर में यूपी पुलिस ने रोक दिया. पुलिस के रोके जाने के विरोध में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता धरने पर बैठ गये. जाने की अनुमति नहीं मिलने पर गुरुवार की सुबह झारखंड वापस लौट गये.

विज्ञापन

Lakhimpur Kheri Update, Jharkhand News (गढ़वा) : झारखंड- उत्तर प्रदेश की सीमा पर बुधवार की मध्य रात्रि उत्तर प्रदेश जाने वाले झारखंड के नेताओं को यूपी पुलिस ने रोक दिया. इससे आक्रोशित सभी नेता वहीं पर धरना पर बैठ गये. इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कई विधायक व नेता शामिल थे. बाद में सभी नेता गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे झारखंड वापस लौट गये.

undefined

बता दें कि झारखंड के कांग्रेसी नेता यूपी के लखीमपुर खीरी जा रहे थे,लेकिन कांग्रेस नेताओं को झारखंड- उत्तर प्रदेश की सीमा पर विंढमगंज के पास यूपी पुलिस ने निषेधाज्ञा लागू होने की बात कहकर उत्तर प्रदेश जाने से रोक दिया. कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, रामगढ़ विधायक ममता देवी, मांडर विधायक बंधु तिर्की सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता बुधवार की रात लखीमपुर खीरी जा रहे थे.

प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटना के बाद वहां के किसानों व मृतक किसानों के परिजनों से मिलने जा रहे थे. नेताओं के लखीमपुर खीरी जाने की सूचना मिलते ही यूपी पुलिस ने झारखंड- यूपी बॉर्डर को सील कर दिया था.

Also Read: BJP की नई कार्यकारिणी में झारखंड के 3 पूर्व CM शामिल, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी बनी विशेष आमंत्रित सदस्य

बुधवार की रात जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, नेता, मंत्री उत्तरप्रदेश की सीमा पर पहुंचे, तो यूपी पुलिस ने 144 निषेधाज्ञा लागू की बात कहते हुए जाने से रोक दिया. इसके बाद झारखंड सरकार के मंत्री, विधायक व कार्यकर्ता झारखंड- यूपी बॉर्डर के समीप धरने पर बैठ गये. इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने जमकर केंद्र और यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है. लखीमपुर में निर्दोष किसानों को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र द्वारा गाड़ी से रौंदने का दृश्य दिल दहला देनेवाला था. सरकार पूरे राज्य में लोकतंत्र की हत्या कर रही है. नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी व राज्य की योगी सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है. पुलिस को आगे कर सत्ता चलाने का प्रयास कर रही है. नेताओं ने कहा कांग्रेस तानाशाह शासक को देश से उखाड़ फेंकेगी.

मौके पर कोलिबिरा के विधायक नमन विक्सल कोंनगड़ी, कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शहजादा अनवर, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन पासवान, अंबुज नीरज खलको, सतीश पॉल, पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मानस सिन्हा, गढ़वा जिला के वरीय उपाध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे, संजय लाल पासवान, भवनाथपुर के युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश बैठा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे. बाद में सभी नेता गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे वापस लौट गये.

Also Read: CM हेमंत के ऑक्सीजन प्लांट के उदघाटन पर BJP ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- सस्ती लोकप्रियता से बचे मुख्यमंत्री

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola