ePaper

BJP की नई कार्यकारिणी में झारखंड के 3 पूर्व CM शामिल, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी बनी विशेष आमंत्रित सदस्य

Updated at : 07 Oct 2021 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
BJP की नई कार्यकारिणी में झारखंड के 3 पूर्व CM शामिल, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी बनी विशेष आमंत्रित सदस्य

भाजपा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है. इसके तहत 80 नेताओं को सदस्य मनोनीत किया गया है. इसके अलावा 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) भी होंगे. इसके तहत झारखंड के तीन पूर्व सीएम को जगह दी गयी है, वहीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand News (रांची) : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को नयी राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा की है. इसके तहत जहां झारखंड के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को नई कार्यकारिणी में शामिल किया गया है, वहीं केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से मुक्त कर राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है.

गुरुवार को भाजपा की ओर से जारी नई कार्यकारिणी सदस्यों में झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास को दोबारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री सह झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गयी है. वहीं, प्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता के नाते पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है.

भाजपा की नई कार्यकारिणी में झारखंड से राज्यसभा सदस्य समीर उरांव को एसटी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद बरकरार रखा गया है. वहीं, दीपक प्रकाश को भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है. इसके अलावा नागेंद्र को बिहार और झारखंड का संगठन मंत्री और धर्मपाल को झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.

Also Read: झारखंड के पावर प्लांट में कोयले का संकट गहराया, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक, जानें क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में पीएम नरेंद्र मोदी समेत 80 सदस्यों को मनोनीत किया गया है. वहीं, 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) भी होंगे. इसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और संगठक शामिल हैं.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola