Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: विद्या के हाथ लगी शिवानी की फोटो, अरमान की मां की तसवीर को जला देगा ये शख्स
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Feb 2025 12:03 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा को गिफ्ट खरीदते देखता है और उसे लगता है वह आरके लिए तोहफा खरीद रही है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा की मुलाकात एक गिफ्ट शो पर होती है. अभीरा एक गिफ्ट पसंद करती होती है. उसे लगता है कि अभीरा, आरके के लिए गिफ्ट खरीद रही है. वह अरमान को देखती है तो उसे लगता है कि अरमान उसके साथ वेलेंटाइन डे मनाने वाला है. दुकानदार अरमान को बताता है कि उसका ऑर्डर तैयार हो चुका है और वह इसमें कुछ और ऐड करना चाहता है. अरमान उसमें कुछ फूल और लगाने के लिए कहता है और अभीरा वहां से चली जाती है. दूसरी तरफ कावेरी कहती है कि वह चारु का सपोर्ट कभी नहीं फ्यूचर में कर पाएगी.
विद्या के हाथ लगी शिवानी की फोटो
सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा, शिवानी की तस्वीर का इंतजार करती है. उसे पता चलता है कि फोटो गलती से पोद्दार हाउस में चला गया है. रूप और अभीरा दोनों के सामने ये बात आती है कि अरमान की असली मां की तस्वीर पोद्दार हाउस पहुंचा गया है और वह घबरा जाती है. पोद्दार हाउस में शिवानी की तस्वीर विद्या के हाथ लगता है. विद्या उस फोटो को माधव और अरमान से छिपाने की कोशिश करती है. विद्या अपना ये डर कावेरी को बताती है. विद्या कहती है कि उसे डर है कि कही वह माधव और अरमान को खो ना दें.
शिवानी की फोटो को जला देगी कावेरी
कावेरी, विद्या को यकीन दिलाती है कि वह ही पोद्दार परिवार की बड़ी बहू रहेगी और उसे शांत रहने के लिए कहती है. वह विद्या से शांत होकर गोयनका परिवार का स्वागत करने के लिए कहती है . दूसरी तरफ अभीरा उस फोटो की खोज करती है. अभीरा देखती है कि वह फोटो कावेरी के हाथ में है और वह उसे जलाने वाली होती है. अभीरा ये देखकर हारान हो जाती है.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवानी की सास है कावेरी, अतीत के पन्नों से हटेगा पर्दा, खुलेगा बड़ा राज
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कावेरी की काली करतूत आएगी इस शख्स के सामने, आरके के सामने खुला अरमान का असली सच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










