Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कावेरी की काली करतूत आएगी इस शख्स के सामने, आरके के सामने खुला अरमान का असली सच

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Feb 2025 10:34 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि शिवानी को आरके और अभीरा घर लेकर आती है. शिवानी अपनी कहानी बताती है, लेकिन बीच में ही वह बेहोश हो जाती है. उसकी हालत देखकर आरके और अभीरा घबरा जाते हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि चारु और अभीर बात करते हैं. अभीर उसे प्रप्रोज करता है और उसे साथ में भागने के लिए कहता है. अभीर उसे यकीन दिलाता है कि वह उसके साथ मुंबई चले और घर वालों का जब गुस्सा शांत होगा तो वह वापस आ जाएंगे. चारु इसके लिए मान जाती है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा से मिलने के लिए शिवानी जिद्द करने लगती है. आरके उसे शांत कराने की कोशिश करती है. दूसरी तरफ अरमान से विद्या कहती है कि वह अभीरा, आरके साथ है.

आरके के सामने आया कौन है शिवानी का बेटा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूप अचानक से पोद्दार हाउस आता है. अभीरा उसके आने के बारे में पूछती है. रूप बताता है कि वह सिर्फ कुछ पेपर्स पर साइन करने के लिए आया है. अभीरा पेपर्स पर साइन कर देती है और उसे जाने के लिए कहती है. हालांकि रूप वहां रुकने के लिए बहाना बनाता है. अभीरा समझ जाती है कि रूप पोद्दार हाउस में आना चाहता था और साइन करवाना सिर्फ एक बहाना था. अरमान दोनों को बात करते हुए पकड़ लेता है. दरअसल, आरके को पता चल गया है कि शिवानी का खोया हुआ बेटा और कोई नहीं बल्कि अरमान है.

शिवानी सुनाएगी अभीरा को अपनी कहानी

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शिवानी ठीक होने के बाद वापस अपने घर लौटेगी. अभीरा, शिवानी से पूछेगी कि उसकी कहानी क्या है. शिवानी बताएगी कि वह अपने पति और बेटे आरु के साथ एक छोटे से घर में अच्छी लाइफ बिता रही थी. हालांकि उसकी खुशियों को किसी की नजर लग गई. उसकी सास ने उसे कभी स्वीकार नहीं किया. एख दिन उसकी सास उसके पति और बेटे को उससे दूर ले गई. अभीरा उससे उनके सास और पति का नाम पूछती है, तभी शिवानी बेहोश हो जाती है.

यह भी पढ़ें-  Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: घर से भाग जाएंगे चारु-अभीर, अरमान की असली मां की सच्चाई आएगी सामने, होगा फुल ऑन ड्रामा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola