Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवानी की सास है कावेरी, अतीत के पन्नों से हटेगा पर्दा, खुलेगा बड़ा राज

Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Feb 2025 10:57 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि शिवानी को देखकर कावेरी के होश उड़ जाते हैं. कावेरी को समझ नहीं आता कि वह आश्रम से बाहर कैसे आई. शिवानी इस बारे में पता करने के लिए आश्रम जाएगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीर और चारु के शादी के फंक्शन में शिवानी को देखकर कावेरी शॉक्ड हो जाती है. उसे चिंता होती है कि कहीं उसने जो अतीत में गलतियां की है, उसकी सच्चाई पूरे परिवार के सामने ना आ जाए. उसे डर लगता है कि उसके परिवार की खुशियां बर्बाद ना हो जाए. वह सोचती है कि उसे कुछ करना ही होगा. कावेरी इस आश्रम में जाती है, जहां कई सालों से शिवानी रह रही थी.

शिवानी की सास है कावेरी

सीरियल में दिखाया जाएगा कि आश्रम में वह स्टाफ से शिवानी को ले जाने वाले शख्स के बारे में पूछती है. वह उनसे जानकारी मांगती है, लेकिन उसे कुछ पता नहीं चलता. तभी कावेरी कहती है कि वह उसकी सास है और इस नाते उसे पता होना चाहिए कि शिवानी कहां गई है. वह डिटेल्स मांगती है. स्टाफ बताता है कि शिवानी को लेकर रूप कुमार गया है. कावेरी को घबराहट होने लगती है.

कावेरी के सामने आया आरके का सच

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कावेरी को लगता है कि शिवानी अब आजाद है और वह एक बार फिर से माधव की लाइफ में वापस आ सकती है. हालांकि उसे इस बातकी जानकारी नहीं है कि कि रूप कुमार ही आरके है और वह अभीरा का बिजनेस पार्टनर है. कावेरी फाइल को देखती है और तभी उसके सामने आरके का सच आता है. कावेरी के होश उड़ जाते हैं. उसे डर लगता है कि अभीरा के सामने अब सबकुछ आ जाएगा. वह शिवानी से मिलने का फैसला करती है और दूर करने का मन बनाती है, ताकि पुरानी बातें सामने ना आ सकें.

यह भी पढ़ें-  Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: घर से भाग जाएंगे चारु-अभीर, अरमान की असली मां की सच्चाई आएगी सामने, होगा फुल ऑन ड्रामा

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कावेरी की काली करतूत आएगी इस शख्स के सामने, आरके के सामने खुला अरमान का असली सच

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola