Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित ने अरमान को कहा- सौतेला भाई, जोर से धक्का देकर किया अपमान, अब क्या करेगी अभीरा
Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Jul 2024 6:06 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का शो फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का बड़ा डोज साबित हो रहा है. अरमान और अभीरा की प्रेम कहानी सभी को पसंद आ रही है. अब शो में रोहित की दोबारा एंट्री ने एक और ट्विस्ट ला दिया है. उन्होंने अरमान को उन्होंने सौतेला भाई कहकर उसका दिल तोड़ दिया है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है को टीआरपी चार्ट पर शानदार नंबर मिल रहे हैं. शो में हाल ही में आए ट्विस्ट और टर्न्स को पसंद किया गया है. हम सभी अभिरा और अरमान के फिर से मिलने का इंतजार कर रहे हैं. आखिरकार दादीसा घर छोड़कर चली गईं. उन्हें हार्ट अटैक भी आया और हमने देखा कि अभीरा और अरमान ने अपनी शादी कैंसिल करने का फैसला किया. इन सबके बीच रोहित वापस लौट आए है. दरअसल रूही और मनीष ने रोहित की कार देखी, जिसका एक्सीडेंट हो गया था. दोनों उसे अस्पताल ले गए और बाद में पोद्दार हाउस ले आए. अरमान, विद्या, दादीसा रोहित को देखकर हैरान और खुश हुए.
रोहित को होश आने पर सभी घरवाले उससे मिलेंगे
राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, हम देखेंगे कि अभीरा रोहित से मिलने का फैसला करेगी और इसलिए खिड़की से उसके कमरे में एंटर करेगी. वह उससे बात करेगी और अचानक उसके हाथों को हिलते हुए देखेगी. वह इसके बारे में माधव और मनोज को इन्फॉर्म करेगी. अभीरा पर्दे के पीछे छिप जाएगी, क्योंकि उसे घर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है.
रोहित ने किया अरमान का अपमान
सभी लोग रोहित से मिलेंगे और अरमान इमोशनल हो जाएगा. हालांकि, रोहित अरमान को दूर कर देगा, क्योंकि वह उससे नाराज है. रोहित कहेगा कि अरमान ने उसे धोखा दिया और उसकी पत्नी रूही से शादी करने के लिए राजी हो गया था. बाद में हम देखेंगे कि रोहित गार्डन एरिया में बैठ जाएंगे और अरमान माफी मांगने के लिए घुटनों पर बैठे रहेंगे. रोहित एक बार फिर उसे दूर धकेल देगा और उसे घर का ‘सौतेला’ बेटा कहेगा. वह कहेगा कि अरमान की वजह से उसे घर छोड़ना पड़ा.
अरमान को चोट पहुंचाएगा रोहित
रोहित अरमान को बहुत चोट पहुंचाएगा और हम अभीरा को पूरे समय अरमान के साथ खड़ा देखेंगे. वह अरमान पर रूही को दूर ले जाने की कोशिश करने का आरोप लगाएगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभीरा दोनों भाइयों को फिर से मिलाएगी और क्या वह रोहित को अरमान की स्थिति समझाएगी. रोमित राज अब रोहित पोद्दार की भूमिका निभा रहे हैं. इससे पहले यह भूमिका शिवम खजूरिया ने निभाई थी.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










