Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस एक गलती की वजह से अभीरा से नाता तोड़ देगा अरमान, नहीं जान पाएगा प्रेग्नेंसी के बारे में

Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Aug 2024 10:04 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड काफी जबरदस्त और मजेदार होने वाला है. रोहित का गुस्सा रूही पर फूटता है और वो उसे खूब बुरा-भला कहता है. रोहित उसे माफ करने से मना कर देता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ट्विस्ट आएगा, जो कहानी में नया मोड लाएगा. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि रोहित की वजह से रूही पोद्दार हाउस में आई है. अब रोहित जब ठीक हो गया है तो वह वापस गोयनका हाउस जाना चाहती है. वहीं, वो रोहित से तलाक लेने का फैसला करती है. अभीरा, रूही की मदद कर रही है ताकि वो रोहित से तलाक ले सकें. ये बात अरमान को पसंद नहीं आ रहा. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रोहित, रूही पर बुरी तरह से गुस्सा करता है.

रूही पर गुस्सा करेगा रोहित

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रोहित, रूही पर बहुत ज्यादा गुस्सा करता है और उसे अपने पीछे नहीं आने के लिए कहता है. रोहित उससे कहता है वो उसकी झूठी फ्रिक करती है और झूठा प्यार दिखाती है. रोहित उसे अरमान के पास जाने के लिए कहता है. रोहित इतना ज्यादा गुस्सा होता है और उससे कहता है वो अरमान के पास रहना चाहती है नाकि उसके पास. अब उसे ये सब बर्दाशत नहीं होता. रोहित कहता है वो जब बेशर्मी से अरमान को देखती है, तब उसे बहुत ज्यादा गुस्सा आता है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को बर्बाद करने के लिए संजय बुन रहा षड्यंत्र, पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा ये शख्स

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

अभीरा की प्रेग्नेंसी के बारे में क्या जान पाएगा अरमान

रोहित, रूही को माफ करने से मना कर देता है. रोहित उसे अपनी जिंदगी और पोद्दार हाउस में अपनी पत्नी के तौर पर जगह देने से मना कर देता है. रोहित उसे खुद से दूर रहने के लिए कहता है. उसका फैसला सुनकर पोद्दार हाउस में हर कोई काफी हैरान हो जाते हैं. वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही का साथ देने पर अरमान अभीरा से अपना नाता तोड़ता दिखेगा. वो उससे नफरत करने लगेगा. क्या अभीरा अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अरमान को बता पाएगी. क्या रूही और रोहित का तलाक होगा. क्या रूही, रोहित से तलाक लेने के बाद अरमान के करीब जाएगी.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola