Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस में आने के बाद अभीरा को मिला ये चैलेंज, दादी सा ने चली खतरनाक चाल
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादी सा अभीरा का मजाक उड़ाती है. वो उससे कहती है कि वो कभी एक सफल वकील नहीं बन पाएगी. अभीरा उनसे वादा करती है वो एक सफल वकील बनकर दिखाएगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माधव, पोद्दार हाउस लौटने से मना कर देता है और विद्या इस बात से काफी परेशान हो जाती है. विद्या दादीसा के सामने गिड़गिड़ाती है और माधव को घर लाने के लिए कहती है. विद्या के आंसूओं का कोई असर दादी सा पर नहीं होता. दूसरी तरफ अभीरा, अरमान के साथ नहीं रहना चाहती. इस बीच अभीरा की मुलाकात अरमान की मां शिवानी से होती है और वो उसे पोद्दार हाउस ले जाने का फैसला करती है.
अभीरा के सामने दादी सा ने रखी शर्त
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा एक बार फिर से पोद्दार हाउस वापस आ जाएगी. कावेरी उसका अपमान करती है और लॉ इंडस्ट्री में उसके संघर्ष का मजाक उड़ाती है. कावेरी जानती है कि अभीरा कभी एक सफल वकील नहीं बन पाएगी और उसकी पूरी लाइफ स्ट्रगल में बीत जाएगी. अभीरा इस बात को एक चैंलेज के रूप में लेती है और अच्छी वकील बनने की ठान लेती है. अभीरा, कावेरी का आशीवार्द लेती है और उसे ताना मारती है.
अभीरा ने दादी सा से किया ये वादा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, दादी सा से कहती है कि एक दिन वो सक्सेसफुल वकील बनेगी और पूरी लॉ फर्म को हिलाकर रख देगी. अभीरा के हाथ एक बड़ा सुराग लगा है और इसके दम पर वो एक बड़ा कदम लेने वाली है. क्या कावेरी की हार होगी. क्या अभीरा एक सफल वकील बन पाएगी. क्या होगा आगे. वहीं, अबतक आपने देखा कि माधव अपने पहले प्यार शिवानी के बारे में अभीरा को बताता है. दूसरी तरफ अरमान अपने पिता को अपनी मां विद्या का साथ देने के लिए कहता है. वो उसे पोद्दार हाउस आने के लिए कहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










