Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा से जुड़ा राज मनीष के सामने खुलेगा, इस कॉल के बाद फूट-फूटकर रोएगी अभीरा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा कोर्ट जाती है कि उसे कोई केस मिल पाए. वहीं, अभीरा को एक फोन आता है, जिसके बाद वो रोने लगती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड काफी ट्विस्ट से भरा होने वाला है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि कृष, चारू, अभीरा को 2 लाख देकर हेल्प करने की बात करते हैं, ताकि वो अपने समारोह को कैंसिल होने से बचा सकें. हालांकि अभीरा कहती है वो पैसों का इंतजाम खुद से करेगी. मनीषा उसे चेक देती है और उसे भी अभीरा लेने से मना कर देती है. उसके बाद एक हाउस हेल्प दादी सा के कॉन्ट्रैक्ट पेपर्स को लेकर अभीरा के पास आती है. जिसपर अभीरा साइन करने से मना कर देती है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा
सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा कोर्ट जाती है और अरमान घर पर उसे खोजता है. अरमान कहता है, जब आज फंक्शन होना है तो वो कोर्ट कैसे जा सकती है. कोर्ट में अभीरा कोई केस खोजती है, ताकि वो पैसे जमा कर पाएं.
अभीरा को मिलेगा एक अनजान शख्स से मैसेज
कोर्ट में अभीरा को एक नोट मिलता है, जिसपर लिखा होता है वो 10 लाख रुपये कमा सकती है. अभिरा एक कार में एक आदमी से मिलती है जो उसे सक्सेना का केस लड़ने के लिए 10 लाख रुपये देने की बात करता है. हालांकि वो पैसे लौटा देती है. अभीरा को अपनी मां की बात याद आती है. अक्षरा ने उसे समझाया था कि किसी को गलत काम नहीं करना चाहिए.
दादी सा इस बात के लिए अभीरा बनाएगी दबाव
कावेरी, अभीरा को फोन कर कॉन्ट्रैक्ट पेपर्स पर साइन करने के लिए कहती है क्योंकि फंक्शन दो घंटे में शुरू होने वाला है. जैसे ही अभीरा साइन करने वाली होती है, उसे एक फोन आता है और वो रोने लगती है. दादी सा उसे चुप कराती है, लेकिन वो नहीं होती. बाद में अभीरा नाचते हुए पोद्दार हाउस में एंट्री लेती है.
मनीष के सामने खुलेगा ये राज
ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रीकैप में ये दिखाया जाएगा कि मनीष जान जाता है कि अक्षरा की बेटी अभीरा है. अब मनीष क्या करेगा. क्या वो ये सच्चाई अभीरा को बताएगा.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खुद रोक दी अरमान संग अपनी सगाई, इस बार रूही नहीं कुछ और है वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









