Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स के साथ मिलकर रूही को एक्सपोज करेगा रोहित, दादी सा चलेगी बड़ी दांव
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान प्रीनैप पेपर्स को लेकर काफी लड़ते हैं. रूही उनकी बातें छिपकर सुन लेती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है ने अपने लेटेस्ट ट्रैक से दर्शकों को बांधे हुए है. सीरियल में दिखाया जा रहा कि दादी सा ने अभीरा और अरमान की शादी के लिए हां कह दी है. पोद्दार परिवार में तैयारी हो रही है. रूही ये शादी तोड़वाना चाहती है और अभीरा को अरमान से दूर करना चाहती है. इसके लिए वो अभीरा के खिलाफ परिवार वालों को भड़का रही है. सगाई की अंगूठी चुराने से लेकर अभीरा का नाम बदलवाने तक उसने हर कोशिश की ये शादी टूट जाए.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा
सीरियल में दिखाया जाएगा कि विदया कहती है अभीरा के लिए काम ही सबकुछ है. ये बात दादी सा सुन लेती है. इसके बाद दादी सा प्रीनैप पेपर्स बनवाएगी. उन पेपर्स पर वो अभीरा को साइन करने के लिए कहेगी. रूही इस बात को लेकर विद्या का भड़काएगी. रूही कहेगी कि अभीरा घर पर अपना राज चलाना चाहती है और इस वजह से वो सिर्फ अपने मन की करती है.
रूही अब क्या करेगी
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान प्रीनैप पेपर्स को लेकर लड़ते है. अभीरा नाराज होती है कि शादी से पहले इसके टूटने की बात क्यों हो रही है. रूही उन्हें छिपकर लड़ते देख लेती है. अभीरा के जाने के बाद रूही, अरमान को भड़काएगी. रूही उसके मन में शक डाल देगी.
रूही को कौन करेगा एक्सपोज
रोहित देख लेगा कि अरमान, रूही के पीछे नहीं है, बल्कि रूही, अरमान के पीछे है. रूही ही वो इसान है जो अरमान और अभीरा की शादी तोड़वाना चाहती है. क्या अरमान के साथ रोहित हाथ मिला लेगा. क्या दोनों मिलकर रूही को एक्सपोज करेंगे. आने वाला एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खुद रोक दी अरमान संग अपनी सगाई, इस बार रूही नहीं कुछ और है वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









