Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इन 2 लोगों को खूब पीटेगी अभीरा, अरमान की इस चीज को बचाने के लिए लगाएगी जान की बाजी

Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादी सा अभीरा को एक बड़ी जिम्मेदारी देगी. अभीरा इसे लेकर काफी परेशान हो जाएगी और रूही इस बात का फायदा उठाएगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के हालिया एपिसोड्स में फुल ऑन ड्रामा दिखाया जा रहा है. अरमान और अभीरा की शादी के लिए दादी सा ने रोहित की वजह से हामी भरी है. रोहित चाहता है दोनों की शादी हो जाए और रूही का ध्यान अरमान से हट जाए. रूही इस शादी से खुश नहीं है और इसे तोड़ने की भरपूर कोशिश कर रही है. ऐसे में रूही ने दादी सा के दिमाग में अभीरा का नाम बदलने का आइडिया डाल दिया. अब दादी सा अभीरा के नाम बदलने पर अड़ गई है.

दादी सा ने उठाया बड़ा कदम

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा दादी सा से उसका नाम नहीं बदलने के लिए कहेगी. हालांकि दादीसा उससे कहेगी अगर वो अपने बड़ों का कहना नहीं मानेगी तो वो एक अच्छी बहू कैसे बनेगी. दादी अभीरा को जिम्मेदार बनाने का फैसला करेगी और उसे सगाई की महंगी रिंग संभालने के लिए कहेगी. अभीरा नहीं चाहती है वो इतनी महंगी रिंग अपने पास रखें. अभीरा घरवालों और अरमान को महंगी रिंग उसके लिए नहीं लेने के लिए कहेगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा अरमान, अभीरा को कहेगा ‘लालची’, आएगा बड़ा ट्विस्ट

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में लीप आने को लेकर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही के…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को बर्बाद करने के लिए संजय बुन रहा षड्यंत्र, पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा ये शख्स

चोरों को खूब पीटेगी अभीरा

अभीरा के मना करने के बाद भी सारे घरवाले उसके लिए महंगी रिंग लेते है. दादी सा उसे रिंग सगाई के दिन तक संभाल कर रखने कहती है. अभीरा परेशान हो जाती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दो चोर रिंग चुराने आएंगे तो इससे कहानी और ज्यादा दिलचस्प हो जाएगी. अरमान की रिंग बचाने के लिए अभीरा उन चोरों को खूब मारेगी. ऐसा लगता है कि रूही ने ही चोरों को भेजा होगा, ताकि अंगूठी चोरी हो जाए और दादी सा ये शादी रोक दे. साथ ही अभीरा को गैरजिम्मेदार भी कहें.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola