Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा का बदल जाएगा नाम, दादी सा चुनेगी अपनी होने वाली बहू के लिए ये खास नेम

Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Aug 2024 9:31 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही, अभीरा को परेशान करने के लिए नयी चाल चलेगी. रूही दादी सा को अपनी बातों में फंसा लेगी और उनसे अभीरा का नाम बदलने के लिए कहेगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में फैंस अभीरा और अरमान की शादी को देखने का इंतजार कर रहे हैं. फाइनली उनकी शादी होने जा रही है. दादी सा अभीरा और अरमान की शादी के लिए मान गई है और पोद्दार हाउस में तैयारी शुरू हो गई है. रोहित की वजह से दादी सा इस रिश्ते के लिए मानी है. वहीं, रूही को ये सब बर्दाशत नहीं हो रहा और वो शादी को तोड़ने के लिए अलग-अलग बहाने सोच रही है. एक बार फिर से रूही नया प्लान लेकर तैयार है.

रूही की बातों में आएगी दादी सा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दादी सा को रूही अपनी बातों के जाल में फंसा लेती है. रूही दादी सा से अभीरा का नाम बदलने के लिए उकसाएगी. रूही उससे कहती है की उसकी एक दोस्त ने शादी के बाद अपना नाम बदल लिया और उसके बाद उसकी सारी दिक्कतें ठीक हो गई. रूही दादा सी से कहती है अभीरा को भी नाम बदल लेना चाहिए और वो उसकी बातों में आ जाती है. रूही कहती है अभीरा के ऐसा करने से पोद्दार हाउस में सुख-शांति आएगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा अरमान, अभीरा को कहेगा ‘लालची’, आएगा बड़ा ट्विस्ट

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में लीप आने को लेकर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही के…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को बर्बाद करने के लिए संजय बुन रहा षड्यंत्र, पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा ये शख्स

अभीरा का नाम बदलने का प्लान बनाएगी दादी सा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही जानती है अभीरा अपना नाम नहीं बदलेगी और अपनी पहचान तो किसी भी कीमत पर नहीं बदलेगी. इसकी वजह से पोद्दार हाउस में खूब लड़ाई होगी और दादी सा अभीरा से नाराज हो जाएगी. वहीं, दादी सा अभीरा को बुलाती है और कहती है उसने उसके लिए एक नया नाम चुना है. दादी सा अभीरा को एक मिरर देती है, जिसपर ‘प्रतिमा’ लिखा होता है. अभीरा ये देखकर चौंक जाती है. दादी सा कहती है उसने अतीत में बहुत सारी गलतियां की है और फ्यूचर में इन गलतियों का बोझ नहीं उठाना चाहिए. इस वजह से उसे अपना नाम बदल लेना चाहिए. क्या अभीरा अपना नाम बदल लेगी. क्या अरमान दादी सा के फैसले को सही ठहराएगा.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola