Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: फाइनली, अरमान को होगा अभीरा के प्यार का अहसास, रूही बनेगी विलेन, चलेगी खतरनाक चाल
Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Jun 2024 12:33 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान को अभीरा के लिए कुछ फील हो रहा है. वो उसके लिए परेशान है. अभीरा, अरमान और रूही को शादी करते नहीं देख सकती.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक काफी मजेदार हो गया है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अभीरा को अरमान से प्यार है, लेकिन दोनों का तलाक हो चुका है. अरमान नहीं जानता है कि दादी सा की वजह से अभीरा ने कोर्ट में झूठ बोला था, क्योंकि वो माधव और विद्या की शादी को बचाना चाहती थी. दादी सा अब अरमान और रूही की शादी करवाना चाहती है. दोनों की शादी की तैयारी चल रही है. हालांकि मनीषा, मनोज, माधव, कृष, आर्यन, चाहते हैं कि अरमान की जिंदगी में अभीरा वापस आ जाए.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या हुआ खास
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि अरमान ने रूही को पहले बता दिया है कि वो अब उससे प्यार नहीं करता है. वो अपने परिवार की वजह से उससे शादी कर रहा है. दूसरी तरफ अरमान के दिल में अभीरा के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है और वो उसे दुखी नहीं देख सकता. उसे जब पता चला कि संजय की वजह से अभीरा को लॉ फॉर्म में नौकरी नहीं मिली तो वो काफी गुस्सा हुआ. उसने पूरे पोद्दार परिवार के सामने संजय को जलील किया.
अरमान को होगा ये अहसास
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान को अभीरा के लिए कुछ फील हो रहा है. वो उसके लिए परेशान है. अभीरा, अरमान और रूही को शादी करते नहीं देख सकती. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा उससे अपने दिल की बात कहेगी और वो ये सुनकर चौंक जाएगा. अरमान भी उसके लिए प्यार फील करने लगेगा और उसे एहसास होगा कि वो उससे प्यार करता है. अरमान अपने प्यार को कबूल करेगा और अभीरा को अपनी जिंदगी में वापस लाने की कोशिश करेगा. रूही को इस बात का अहसास हो जाएगा और वो उसे नौकरी से हटाने की कोशिश करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










