Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा और अरमान का तलाक अभी नहीं हुआ है फाइनल, क्या रूही नहीं बन पाएगी दुल्हन
Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Jun 2024 1:55 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा किसी काम से मंदिर जा रहे होते है, लेकिन वो फंस जाते है. हालांकि अरमान की गाड़ी का टायर पंक्चर हो जाता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी हर बीतते दिन के साथ और ज्यादा दिलचस्प हो गई है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अरमान और रूही की सगाई हो गई है और पोद्दार हाउस में शादी की तैयारी हो रही है. अभीरा को कोई नौकरी नहीं मिलती और इसके पीछे संजय का हाथ है. अभीरा को एक कंपनी में वेडिंग प्लानर का जॉब मिलता है और वो इसके लिए मान जाती है. वहीं, अरमान के बैचलरेट पार्टी में अभीरा के साथ उसके दोस्त बदतमीजी करते हैं और अरमान उन्हें सबक सिखाता है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि माधव, मनीष, कृष और आर्यन चाहता है कि अरमान और रूही की शादी ना हो. माधव, अभीरा को अपनी बेटी मानता है और वो इस शादी से खुश नहीं है. माधव को पता चलता है कि अरमान और अभीरा का तलाक अभी तक फाइनल नहीं हुआ है. वो संजय से इस बारे में पूछता है और संजय इसका जवाब नहीं देता. वहीं, माधव का एक छोटा सा एक्सीडेंट हो जाता है और संजय उसे अस्पताल में भर्ती कराता है. वो माधव का फोन छिन लेता है ताकि वो किसी का फोन ना कर पाए.
अरमान और अभीरा गए मंदिर में
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा किसी काम से मंदिर जा रहे होते है, लेकिन वो फंस जाते है. हालांकि अरमान की गाड़ी का टायर पंक्चर हो जाता है और अभीरा इसे बदलती है. तभी बारिश होने लगती है और दोनों एक कमरे में रूकते है. अरमान बड़े प्यार से उसे देखता है. हालांकि उसे चोट लग जाती है और वो उसे अस्पताल में भर्ती कराता है. आने वाला एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है. संजय को पता चल जाता है कि संजय क्या छिपा रहा है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बैचलरेट पार्टी में पूल में गिर जाएगी अभीरा, मदद के लिए आगे आएगा अरमान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










