Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बैचलर पार्टी में अरमान के फ्रेंड को अभीरा मारेगी थप्पड़, उसका दोस्त लेगा ऐसे बदला

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 May 2024 11:48 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा ने जिसे थप्पड़ मारा था, वो उससे बदला लेने का कोशशि करता है और उसे पूल में धक्का दे देता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai twist: राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है. शो में दिखाया जा रहा है कि अरमान और रूही की शादी होने वाली है. फैंस इंतजार कर रहे हैं कि अरमान को एहसास हो कि वो अभीरा से प्यार करता है ना कि रूही से. अभीरा उन दोनों की वेडिंग प्लानर बनी है. दिल पर पत्थर रखकर वो ये कर रही है क्योंकि उसे पैसों की जरूरत है. हाल ही के एपिसोड में अरमान की बैचलर पार्टी दिखाई गई.


अभीरा से बदतमीजी करेगा अरमान का दोस्त
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा को अरमान के बैचलर पार्टी की सारी तैयारी करनी है. उसने रूही के लिए भी बैचलरेट का प्लान बनाया है. बैचलर पार्टी के लिए डांसर को बुलाया गया था, लेकिन आखिरी वक्त पर वो लोग नहीं आए. इस वजह से अभीरा को स्टेज पर आना पड़ता है. अभीरा ने ब्लैक रंग की शॉर्ट ड्रेस पहना होता है और अरमान के दोस्त उससे बदतमीजी करने लगते है. वो उसका हाथ पकड़ लेते है और उससे डांस करने के लिए कहते हैं. अभीरा उसे थप्पड़ मार देती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बैचलरेट पार्टी में पूल में गिर जाएगी अभीरा, मदद के लिए आगे आएगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस में अभीरा और अरमान को मिलाने का बनाया गया प्लान, क्या फिर से टूटेगा रूही का दिल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: भिखारियों के पास बैठने को मजबूर हुई अभीरा, ऐसी हालत में देखकर अरमान को लगेगा झटका


अभीरा से बदला लेगा अरमान का दोस्त
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा ने जिसे थप्पड़ मारा था, वो उससे बदला लेने का कोशशि करता है और उसे पूल में धक्का दे देता है. अरमान उसे बचाता है और पूल में कूद जाता है. अरमान अपने उस दोस्त से लड़ जाता है जिसने उसका हाथ पकड़ा था. वहीं, बीते एपिसोड में दिखाया गया कि अरमान, अभीरा को वेडिंग प्लानर के रूप में देखकर चौंक जाता है. वो रूही से कहता है कि अभीरा हमेसा से वकालत करना चाहती थी और अब ये काम कर रही है. रूही उसे समझाती है कि वो उसकी जिंदगी और उसके फैसले है, इसमें हमलोग कुछ नहीं कह सकते.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान और अभीरा का हो गया तलाक, अपकमिंग एपिसोड में होगा जबरदस्त तमाशा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola