Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस में अभीरा और अरमान को मिलाने का बनाया गया प्लान, क्या फिर से टूटेगा रूही का दिल
Published by : Divya Keshri Updated At : 26 May 2024 1:14 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि अभीरा के पास कोई जॉब नहीं है और संजय की वजह से उसे कोई लॉ फर्म में नौकरी नहीं मिल रही. उसे जो जॉब मिलती है वो उसे नहीं तरना चाहती, लेकिन उसके पास कोई और ऑप्शन नहीं है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में खूब सारा ड्रामा दिखाया जा रहा है. दादी सा की वजह से अभीरा और अरमान ने तलाक ले लिया है. अरमान को नहीं पता है कि दादी सा ने अभीरा को ब्लैकमेल किया था और इस वजह से उसने कोर्ट में झूठ बोला था. माधव और विद्या के रिश्ते को बचाने के लिए अभीरा ने बड़ा कदम उठाया. अब रूही और अरमान की सगाई हो चुकी है. उनकी वेडिंग प्लानर अभीरा बनी है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में फिर से एक होंगे अरमान और अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और रूही की शादी होने वाली है. इस बात से मनीष खुश नहीं है और दादी सा के फैसले का विरोध करता है. दादी सा अपने फैसले पर अडिग है और किसी भी कीमत पर दोनों की शादी करवानी चाहती है. माधव, मनीषा, मनोज, कृष, आर्यन और कियारा भी नहीं चाहते कि ये शादी हो. वो चाहते थे कि अरमान की जिंदगी में वापस से अभीरा आ जाए. क्या अरमान और अभीरा एक होंगे. क्या रूही का फिर से टूटेगा दिल.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान और अभीरा का हो गया तलाक, अपकमिंग एपिसोड में होगा जबरदस्त तमाशा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या हुआ खास
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि अभीरा के पास कोई जॉब नहीं है और संजय की वजह से उसे कोई लॉ फर्म में नौकरी नहीं मिल रही. उसे एक वेडिंग प्लानर कंपनी में जॉब मिलती है और उसका पहला प्रोजेक्ट अरमान और रूही की शादी कराने का मिलता है. वो पहले इसे मना करती है, लेकिन उसे याद आता है कि उसके पास कोई ऑप्शन नहीं है. वो अपने प्रोजेक्ट की वजह से दोबारा पोद्दार हाउस जाती है. दादी सा उसे देख गुस्सा हो जाती है और मनीषा, माधव खुश हो जाते है. संजय दादी सा को भड़काता है कि वो अभीरा को हर दिन चोट पहुंचाती रहे.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही और अरमान की होगी सगाई, क्या अभीरा करेगी वेन्यू में आकर हंगामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










