ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही और अरमान की होगी सगाई, क्या अभीरा करेगी वेन्यू में आकर हंगामा

Updated at : 21 May 2024 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनीष नहीं चाहते है कि अरमान और रूही की शादी हो और वो इसे रोकने के लिए प्लान बना रहे हैं. अरमान को लग रहा है कि सब कुछ बहुत जल्दी- जल्दी हो रहा है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twists: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि रूही और अरमान की शादी के लिए दादी सा मान जाती है. रूही इस बात से काफी खुश है और उसे लगता है कि अब उसके रिश्ते में कोई दिक्कत नहीं आएगी. अब आने वाले एपिसोड में दादी सा बड़ा धमाका करने वाली है. वो घर वालों को अरमान और रूही की शादी के बारे में बताएगी और कहेगी ये शादी जल्द ही होगी. साथ ही सगाई को लेकर भी बात करेगी.


दादी सा के मन में आ रहे ये सवाल
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दादी सा किसी बात को लेकर परेशान दिखेंगी. दादी सा को अपने परिवार की इज्जत की फ्रिक है. वो जानती है कि सोसाइटी अरमान और अभीरा के तलाक के बारे में बात कर रही होगी. दूसरी तरफ उनका पोता रोहित का कुछ अता-पता नहीं है. दादी सा को लगता है कि धीरे-धीरे सबको अरमान और रूही के शादी के बारे में पता चल जाएगा. वो नहीं चाहती कि समाज के लोग उनके परिवार के बारे में गलत तरीके से बात ना करें. दादी सा फैसला करती है कि एक दिन के भीतर ही रूही और अरमान की सगाई हो जाए और इस बारे में वो रूही और अरमान को बताएगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में रोहित की वापसी को लेकर दादी सा ने किया कन्फर्म, कहा- परिवार को लगेगा बड़ा झटका

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान और अभीरा का हो गया तलाक, अपकमिंग एपिसोड में होगा जबरदस्त तमाशा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अरमान-रूही का होगा रोका, अभीरा का टूटेगा दिल, ये शख्स करेगा जमकर हंगामा


रूही और अरमान की सगाई का ऐलान करेगी दादी सा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनीष नहीं चाहते है कि अरमान और रूही की शादी हो और वो इसे रोकने के लिए प्लान बना रहे हैं. अरमान को लग रहा है कि सब कुछ बहुत जल्दी- जल्दी हो रहा है. रूही बेहद खुश है क्योंकि उसका सपना पूरा हो रहा है. वो अपनी शादी का कार्ड छपवा कर दादी सा को दिखाती है, लेकिन वो इतनी परेशानी होती है कि वो उसे नहीं देखती और वहां से चली जाती है. अरमान, रूही को समझाता है कि दादी सा परेशान है और इस वजह से उन्होंने कुछ रिएक्ट नहीं किया. रूही उसे गले लगा लेती है और कहती है अब सब कुछ अच्छा हो रहा है. कहा जा रहा है कि अभीरा सगाई में आकर हंगामा करेगी. क्या अभीरा ये सगाई रोकेगी. क्या अरमान को अहसास होगा कि उसके दिल में अभीरा के लिए प्यार है. आने वाले एपिसोड में ये सारे सवालों का जवाब मिलेगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने तोड़ा रूही का दिल, सिर्फ इस वजह से शादी करने के लिए भरेगा हामी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola