Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में रोहित की वापसी को लेकर दादी सा ने किया कन्फर्म, कहा- परिवार को लगेगा बड़ा झटका

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 May 2024 6:00 PM

विज्ञापन

anita raj

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक ऐसे शख्स की वापसी होगी, जिसकी वजह से पोद्दार हाउस में हंगामा होगा. रूही और अरमान की शादी की बात चल रही है और रूही इससे काफी खुश है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है एक रोमांचक मोड़ पर आ गया है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अब अभीरा और अरमान अलग हो गए है और उनका रिश्ता खत्म हो गया है. दूसरी तरफ अरमान के परिवार वाले चाहते हैं कि वो रूही से शादी कर ले. अरमान ये शादी नहीं करना चाहता और ना अब उसके दिल में रूही के लिए प्यार है. वहीं, फैंस कयास लगा रहे हैं कि रोहित यानी शिवम खजुरिया की फिर से एंट्री होगी. इसपर दादी सा यानी अनीता राज ने राज खोले है.


ये रिश्ता क्या कहलाता है में अनीता राज ने रोहित के वापसी को लेकर कही ये बात
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान, रूही से शादी के लिए मान गया है. इसलिए नहीं कि वो उससे प्यार करता है, बल्कि वो पोद्दार हाउस में और कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं चाहता है. रूही ये जानकर दुखी है कि अरमान अब उससे प्यार नहीं करता है. वहीं, रोहित पोद्दार के वापस आने से सीरियल की कहानी बदल जाएगी. रोहित, रूही का पति है और अरमान का भाई. इंडिया फोरम संग एक इंटरव्यू में अनीता रात ने रोहित की वापसी को लेकर कहा कि, ये परिवार के लिए एक बड़ा झटका होगा. दादी सा सदमे और अविश्वास में होगी कि उसका फेवरेट पोता वापस आ गया है. साथ ही कहा कि फैंस को मजा आएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने तोड़ा रूही का दिल, सिर्फ इस वजह से शादी करने के लिए भरेगा हामी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान और अभीरा का हो गया तलाक, अपकमिंग एपिसोड में होगा जबरदस्त तमाशा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अरमान-रूही का होगा रोका, अभीरा का टूटेगा दिल, ये शख्स करेगा जमकर हंगामा


ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या हुआ खास
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि अरमान गाड़ी चलाता है और उससे एक लड़का कॉलेज जाने के लिए लिफ्ट मांगता है. अरमान उसे बताता है कि उसकी पत्नी भी उस कॉलेज में पढ़ती है. वहीं, अभीरा कॉलेज में अपने ख्यालों में खोई रहती है. उसे विद्या की बातें याद आती है. वो खुद से कहती है कि उसे एग्जाम में ध्यान देना है और कुछ नहीं सोचना है. हालांकि एक बार फिर वो पुरानी बातों में खो जाती है और शीट में अपना नाम गलत लिख देती है. अभीरा एग्जाम बीच में छोड़कर चली जाती है और ये बात अरमान को पता चल जाता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या फिर से होगी इस शख्स की सीरियल में एंट्री, रोकेगा अरमान और रूही की शादी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola