Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बैचलरेट पार्टी में पूल में गिर जाएगी अभीरा, मदद के लिए आगे आएगा अरमान
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 May 2024 11:44 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा को अरमान के दोस्त फोन कर बैचलरेट पार्टी करने के बारे में कहते है. अभीरा मान जाती है और पार्टी की तैयारी करती है. इस पार्टी में ऐसा कुछ होता है जिसके बाद अभीरा की मदद के लिए अरमान को आना पड़ता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist: राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेकर्स फुल ऑन ड्रामा लेकर आ रहे हैं. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि ना चाहते हुए भी अभीरा, अरमान और रूही की शादी की तैयारी कर रही है. अभीरा ये काम पैसों के लिए काम कर रही है क्योंकि उसे कोई और जॉब नहीं मिल रहा. संजय ने सारे लॉ फर्म को अभीरा को जॉब देने से मना कर दिया है. वहीं, अरमान इस बात से हैरान है कि अभीरा वकालत छोड़कर ये काम क्यों कर रही है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और रूही की शादी की तैयारियां तेजी से हो रही है. दादी सा और विद्या, अरमान और रूही को शादी की शॉपिंग के लिए ले जाने के लिए आती है. अभीरा, रूही को कई सारी आउटफिट दिखाती है, लेकिन उसे कुछ पसंद नहीं आता. रूही का ध्यान उस ड्रेस पर जाता है, जिसे अभीरा देखती रहती है. अभीरा, अरमान से रूही की मदद आउटफिट तय करने के लिए कहती है और वो उसे इससे दूर रहने के लिए कहती है. चारू भी अभीरा को अरमान से दूर रहने की सलाह देती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान और अभीरा का हो गया तलाक, अपकमिंग एपिसोड में होगा जबरदस्त तमाशा
अभीरा आएगी अरमान के बैचलरेट पार्टी में
अभीरा को अरमान के दोस्त फोन कर बैचलरेट पार्टी करने के बारे में कहते है. अभीरा मान जाती है और पार्टी की तैयारी करती है. अपकमिंग एपिसोड ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि संजय, अभीरा के लिए नयी मुश्किलें बढ़ा देगा. संजय उस कंपनी को फोन करेगा, जिसमें अभीरा काम करती है. वो बैचलरेट पार्टी में अभीरा को भेजने के लिए कहेगा. जब वो आएगी तो अरमान के दोस्त उसे डांसर समझ लेंगे. वो पूल में फिसल कर गिर जाती है और उसे बहुत अपमानित महसूस होता है. अरमान उसे बचाने के लिए आगे आता है. क्या अरमान को अहसास होगा कि वो अभीरा से प्यार करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










