Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान करेगा अभीरा से हमेशा साथ रहने का वादा, क्या टूट जाएगा रूही संग उसका रिश्ता
Published by : Divya Keshri Updated At : 31 May 2024 10:32 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि संजय की सच्चाई अरमान के सामने आ जाएगी. कृष उसे बताएगा कि कैसे उसने अभीरा को जबरदस्ती अपनी बैचलर पार्टी में बुलाया.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai serial upcoming twist: समृद्धि शुक्ला, गर्विता साधवानी और रोहित पुरोहित के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि रूही और अरमान की शादी में कुछ ही दिन बचे है. अभीरा उनकी वेडिंग प्लानर है. बैचलरेट पार्टी में अरमान, अभीरा को बचाता है क्योंकि उसके दोस्त उससे बदतमीजी करते है. अरमान को संजय के प्लान के बारे में पता चल जाएगा. अपकमिंग एपिसोड काफी शानदार होने वाला है.
संजय की सच्चाई आएगी सबके सामने
ये रिश्ता क्या कहलाता के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि संजय की सच्चाई अरमान के सामने आ जाएगी. कृष उसे बताएगा कि कैसे उसने अभीरा को जबरदस्ती अपनी बैचलर पार्टी में बुलाया. अभीरा उसे बताती है कि संजय उसकी लाइफ में बरा-बार दखलअंदाजी कर रहा है. वो जिस भी कंपनी में जॉब के लिए जाती है, वहां वो पहले से फोन कर उन्हें उसे नौकरी नहीं देने के लिए कहता है. वहीं, अरमना, संजय को जलील करेगा कि वो अभीरा के साथ ऐसे कैसे कर सकता है. संजय कहेगा कि वो अभीरा से नफरत करता है और उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बैचलरेट पार्टी में पूल में गिर जाएगी अभीरा, मदद के लिए आगे आएगा अरमान
अरमान देगा अभीरा का साथ
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान को बुरा लगता है कि अभीरा को इतनी परेशानियों का सामना करना पड़ा. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा गिरने वाली होती है, अरमान उसे पकड़ लेता है. वो उससे कहता है कि वो उसके साथ हमेशा रहेगा. वहीं, कहा जा रहा है कि मनीष, अभीरा को अपने घर ले जाएगा. अभीरा को गोयनका हाउस में अपनी मां अक्षरा की मौजूदगी महसूस होगी. क्या मनीष को अभीरा और अक्षरा के बारे में पता चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










