Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में पर नानी बनने पर शिवांगी जोशी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा आशीर्वाद…
Shivangi Joshi
ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हर साल गणपति बप्पा का स्वागत राजन शाही करते हैं. इस बार सेलिब्रेशन में शिवांगी जोशी भी पहुंची थी. इस दौरान उनसे एक बड़ा प्यारा सा सवाल मीडिया ने किया.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है को टीवी पर 15 साल हो गए और फिर भी ये दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है. शो में सबसे पहले हिना खान और करण मेहरा थे. उनके जाने के बाद शिवांगी जोशी और मोहसिन खान शो में आए. शिवांगी, नायरा के रोल में दिखी और मोहसिन ने कार्तिक का रोल प्ले किया. उसके बाद तीसरे जेनरेशन में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ ने काम किया था. चौथे जेनरेशन में समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित, अभीरा और अरमान का रोल निभा रहे हैं. इस बीत शिवांगी ने शो में पर नानी बनने पर रिएक्ट किया.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में पर नानी बनने पर शिवांगी जोशी ने तोड़ी चुप्पी
राजन शाही ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हर साल गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं. हर साल इस जश्न में शिवांगी जोशी पहुंचती है. शिवांगी इस बार सेट पर आई तो उन्होंने मीडिया से बात की. उनसे शो में पर-नानी बनने पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, मेरा आशीर्वाद उनके साथ है. साथ ही कहा कि उन्हें उम्मीद है उनका शो अच्छा परफॉर्म कर रहा होगा. इस दौरान वहां पर समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित भी मौजूद थे.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अभीरा और अरमान की शादी की तैयारी चल रही है. अभीरा एक फंक्शन का आयोजन करती है, जिसमें वो अपने माता-पिता की तसवीर लगाती है. उन फोटोज को मनीष देखता है और उसे पता चलता है कि वो अभीरा के पर नानू है. इस बारे में वो पूरे पोद्दार परिवार को बताएंगे. अब देखना है कि रूही इस बात पर कैसे रिएक्ट करेगी.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










