Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही और अभीरा है बहन, अक्षरा के जाने के बाद पोद्दार हाउस में मनीष ने खोले राज

Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा को अपना परिवार मिलने वाला है. अक्षरा के जाने के बाद उसके मायके के साइड से कोई परिवार नहीं बचा था. हालांकि अब वो बिल्कुल अकेली नहीं है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड आपको बहुत एंटरटेन करेगा. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान की शादी होने वाली है, लेकिन इसमें कई दिक्कतें आ रही है. रूही दादी सा से मिलकर इसे तोड़ने की कोशिश कर रही. हालांकि उसके सारे प्लान फेल हो रहे है. वहीं, जल्द ही पोद्दार परिवार के सामने एक बड़ा राज खुलने वाला है, जो अभीरा से जुड़ा हुआ है.

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है में खुला मनीष के सामने ये दबा हुआ राज

राजन शाही के सीरियल में दिखाया गया कि अभीरा ने अपने माता-पिता के सम्मान में अपनी शादी का समारोह आयोजित किया था. इसमें मनीष को पता चल गया कि अभीरा ही अक्षरा की बेटी है. उसे ये भी पता चलता है कि अब अक्षरा इस दुनिया में नहीं है.

मनीष को अपनी किस बात का हुआ अफसोस

मनीष को जब पता चलता है कि अक्षरा और अभिनव की बेटी अक्षरा है, तो उसे दिल का दौरा पड़ने वाला होता है, लेकिन अभीरा आकर उसे संभाल लेती है.

अपकमिंग एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

दादी सा एक बड़ी चाल चलती है कि फिर से अभीरा और अरमान की शादी ना हो पाए. दादा सा चाहती है कि अभीरा फेल हो जाए और उसे प्रीनैप साइन करना पड़े. वो उससे एक और फंक्शन करने कहेगी और उसमें सारे परिवार के लोगों को गिफ्ट देने के लिए कहेगी.

क्या अभीरा दादी सा की चाल में सफल हो पाएगी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा दादी सा की चाल जानकर परेशान हो जाएगी. अभीरा फंक्शन में गिफ्ट्स नहीं ला पाएगी. इस दौरान मनीष आएंगे और सबके लिए तोहफे भी लाएंगे. मनीष खुद को अभीरा के परनानू के रूप में बताते हुए फंक्शन में आएंगे. क्या रूही, अभीरा को अपनी बहन मान पाएगी. क्या अभीरा को इस सच पर होगा विश्वास.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा अब आएगी इस शो में नजर, हर्षद चोपड़ा नहीं इसके साथ करेंगी रोमांस, जान लें डेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

राजन शाही के सीरियल में दिखाया गया कि अभीरा ने अपने माता-पिता के सम्मान में अपनी शादी का समारोह आयोजित किया था. इसमें मनीष को पता चल गया कि अभीरा ही अक्षरा की बेटी है. उसे ये भी पता चलता है कि अब अक्षरा इस दुनिया में नहीं है.