Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मनीष को अक्षरा को लेकर याद आया ऐसा कुछ, उड़ गए उसके होश
Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Sep 2024 12:55 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही, मनीष को अभीरा की शादी में शामिल नहीं होने के लिए कहती है. वहीं, मनीष के सामने अक्षरा से जुड़ा सच सामने आता है. सच्चाई जानकर उसके होश उड़ जाते हैं.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही और अभीरा साथ मिलकर पहाड़ी डांस करती है. रूही काफी अच्छा पहाड़ी डांस करती है और अभीरा उसे देखकर हैरान हो जाती है. अभीरा को रूही बताती है कि उसकी मौसी कसौली से है. उसके बाद मनीष, अभीरा के साथ डांस करता है और फिर उन्हें रूही ले जाती है. अरमान, अभीरा को एक दूसरी तरफ ले जाता है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा
सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा से रोमांस करेगा. वहीं, मनीष से रूही पूछती वो यहां क्यों आया है. मनीष कहता कि वो पोद्दार परिवार में फंक्शन अटेंड करने आया है. अभीरा उसके परिवार का हिस्सा बनने जा रही है और उसे खुश होना चाहिए. वो उसे समझाता है. रूही उससे अभीरा की शादी में ना शामिल होने के लिए कहती है.
क्या मनीष जान पाएगा अक्षरा के बारे में
फंक्शन में मनीष, अक्षरा और अभिनव की तसवीर देख हैरान हो जाता है. वो कहता है अभीरा मेरी अक्षु की बेटी है. मनीष चौंक जाता है. वो कहता है उसे पता था कि अभीरा से उसका कोई रिश्ता है. मनीष कहता है अक्षु मसूरी में मेरे आसपास थी, मुझे आज मेरी बेटी मिली.
मनीष क्या बताएगा अभीरा को ये सच्चाई
मनीष कहता है, अभीरा ये सच्चाई जानकर खुश हो जाएगी कि मैं उसका परनानू हूं. मनीष सोचता है वो उससे अक्षरा के बारे में पूछेगा. फिर अचानक उसे अभीरा के कहे शब्द याद आते हैं और उसकी तबीयत खराब हो जाती है. वह वहां से चला जाता है.
अपकमिंग एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दादी कहती है अभीरा दूसरे रस्म भी करेगी. संजय कहता है उसके मायके वालों को आना होगा. दादी सा कहती है वो कल मुझसे हार जाएगा. हालांकि अभीरा कहती है वो हार नहीं मानेगी.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










