Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान-अभीरा को माफी मांगने कहेगा ये शख्स, क्या अभीर से फिर से कियारा को हो रहा प्यार?

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Nov 2025 2:06 PM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज रात दिखाया जाएगा कि कावेरी घर वालों को परेशान देख पानी पूरी पार्टी करने का फैसला करती है. वह सोचती है कि ऐसा करने से घर का माहौल थोड़ा अच्छा होगा.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा घर आते हैं. जब वह घर लौटते हैं तो देखते है कि दीवारों पर आपत्तिजनक बातें लिखी हुई है. अभीरा अपनी बेटी की आंखों पर अपना हाथ रख कर उसे कवर कर देती है, ताकि मायरा ना देख पाए. मायरा उससे ऐसा करने के पीछे की वजह पूछती है. अभीरा उसे बताती है कि वह उससे कुछ सवाल पूछेगी और उसे उनका जवाब देना है. घर आकर अभीरा, मायरा के साथ ज्यादा वक्त बिताने का फैसला करती है.

पोद्दार परिवार में होगा खुशी का माहौल

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कावेरी परिवार का माहौल हल्का करने के लिए पानी पूरी पार्टी घर पर रखने का सोचती है. पूरा परिवार इसमें शामिल होता है. इसमें मायरा को जज बनाया जाता है. सभी के बीच पानी पूरी को लेकर प्रतियोगिता शुरू हो जाती है. चारों तरफ खुशी का माहौल होता है और पूरा परिवार इसमे खूब मस्ती करता है. मायरा इसमें खुद को विजेता घोषित करती है और पूरा परिवार इससे सहमत होता है. दूसरी तरफ तान्या की मीटिंग सफल होती है और वह अपने प्रोजेक्ट में सिड और वरुण को पैसे लगाने के लिए मना लेती है. कियारा, अभीर की यादों में खोई रहती है और उसे समझ नहीं आता कि उनका रिश्ता कैसे आगे बढ़ेगा.

अरमान और अभीरा से माफी मांगने कहेगा संजय

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि संजय पूरे परिवार से भिड़ जाता है. वह उनको बताता है कि अभीरा और अरमान का वह वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. संजय कहता है कि लोग उनपर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं. अभीरा उससे कहती है कि वह उन कमेंट्स को क्यों पढ़ रहे हैं. संजय फिर कहता है कि उसके कंपनी के क्लाइंट उनसे नाखुश है. वह अरमान और अभीरा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए कहता है. अभीरा उससे कहती है कि वह और अरमान माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि वह दोनों निर्दोष है और उन्होंने कुछ नहीं किया है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोमांटिक वीडियो लीक होने पर अभीरा-अरमान पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, कृष को थप्पड़ मारेगा विद्या का बेटा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola