Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सच्चाई जान अक्षरा को खूनी कहेगी रूही, अरमान से शादी तोड़ पोद्दार हाउस छोड़ देगी अभीरा

Updated:
विज्ञापन

Garvita Sadhwani exit from Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनीष, अक्षरा के बारे में पूरे परिवार को बताता है. साथ ही बताता है कि कैसे अभीरा उससे जुड़ी हुई है. ये सुनकर पूरी फैमिली शॉक्ड हो जाएगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का हालिया एपिसोड काफी ड्रामा से भरा था. सीरियल में दिखाया गया कि मनीष, अक्षरा के बारे में सोचता है और उसे घबराहाट होने लगती है. वहीं, अभीरा से रूही पूछती है क्या वो उसके लिए सच में खुश है. वो मनीष को उससे दूर भेजने के लिए रूही से सवाल करती है. रूही उसे मनीष पर हक जताना बंद करने के लिए कहती है. वहीं, मनीष को अक्षरा का फोन मिस करने और रिश्ता खत्म करने का पछतावा होता है. उसे कार्डियक अरेस्ट आने वाला होता है, लेकिन अभीरा उसे बचा लेती है.

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि मनीष पोद्दार हाउस में अभीरा का परिवार बनकर एंट्री लेता है. संजय उससे अभीरा का साइड लेने पर सवाल करता है. मनीष फिर पूरी फैमिली के साथ ये खुलासा करता है कि अभीरा उसकी परपोती है. ये सुनकर सब चौंक जाते हैं.

सच्चाई जानकर अभीरा को थप्पड़ मारेगी रूही

रूही को जैसे ही ये सच्चाई पता चलेगी वो अभीरा को थप्पड़ मार देगी. वो अक्षरा को मर्डरर बताएगी. रूही कहेगी कि अभीरा भी वैसी ही है, जैसे उसने उससे अरमान को छीन लिया. अभीरा कहेगी कि अब उसे समझ आया कि उसकी मां ने उसे गोयनका से क्यों दूर रखा था और कुछ नहीं बताया था.

क्या अभीरा तोड़ देगी अरमान से अपनी शादी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा अपनी सगाई की अंगूठी रूही को निकाल कर दे देगी. वह अरमान से कहेगी कि वो उसे माफ कर दे क्योंकि अब ये शादी नहीं हो सकती. अभीरा पोद्दार हाउस छोड़कर चली जाएगी. क्या अरमान उसे जाने से रोकेगा. क्या रूही अब अरमान से शादी करेगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा अब आएगी इस शो में नजर, हर्षद चोपड़ा नहीं इसके साथ करेंगी रोमांस, जान लें डेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

सीरियल में दिखाया जाएगा कि मनीष पोद्दार हाउस में अभीरा का परिवार बनकर एंट्री लेता है. संजय उससे अभीरा का साइड लेने पर सवाल करता है. मनीष फिर पूरी फैमिली के साथ ये खुलासा करता है कि अभीरा उसकी परपोती है. ये सुनकर सब चौंक जाते हैं.