Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के प्यार में पागल रूही कबड्डी मैच के बाद करेगी कुछ ऐसा काम, आग बबूला हो जाएगा रोहित, देगा वार्निंग

Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Jul 2024 2:48 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभी कबड्डी मैच वाला ट्रैक चल रहा है और इसमें रूही भी खेलने का फैसला करती है. मैच के दौरान रूही का पूरा ध्यान अभीरा और अरमान पर होता है. वहीं, ऐसा कुछ होगा कि रोहित बहुत ज्यादा गुस्सा हो जाएगा.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड से आपका ध्यान नहीं हटेगा. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि मेकर्स रोहित का ट्रैक फिर से लेकर आ गए है. रोहित के आने से रूही की भी वापसी पोद्दार हाउस में हो गई है. रूही अभी भी अरमान को ही चाहती है और उसे अपनी जिंदगी में वापस पाना चाहती है. वहीं, अरमान को अभीरा से प्यार हो गया है और दोनों एक-दूसरे का साथ पाकर काफी खुश है. दादी सा चाहती है रूही, रोहित के साथ अपने रिश्ते को एक और मौका दे.

रूही भी खेलेगी कबड्डी मैच

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा कि अभीरा अपनी पूरी कोशिश में है कि रोहित और अरमान के बीच फिर से भाईयों वाला प्यार आ जाए. वहीं, अभीरा कबड्डी मैच के लिए हां कह देती है. उसे लगता है कि इस मैच से दोनों भाई के बीच सबकुछ ठीक हो जाएगा. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मनीषा घायल हो जाती है और कियारा कबड्डी मैच खेलने से मना कर देती है. उसके बाद रूही मैच खेलने का फैसला करती है क्योंकि उसे अभीरा और अरमान को एक साथ देखकर जलन होती है.

Also Read- पिता ऋषि कपूर की मौत पर क्यों नहीं रोए रणबीर कपूर, कहा- जब पता चला ये उनकी आखिरी रात है तब…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

रोहित ने की रूही की बेइज्जती

पूरे मैच के दौरान रूही, अरमान के आस-पास ही रहती है और उसका बचाव करती है. वो पूरी कोशिश करती है कि अभीरा मैच से बाहर हो जाए. रूही मैच के दौरान दादी सा को इम्प्रेस करने की कोशिश करेगी, ताकि उसकी शादी अरमान से करवाने के लिए वो राजी हो जाए. पोद्दार मैच जीत जाएंगे. ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और रोहित को चोट लग जाएगी. अभीरा, अरमान को पट्टी बांधेगी और रूही, रोहित को. इस बीच रूही उन दोनों को देखती रहती है और रोहित के हाथ पर पट्टी लगाने के बजाय शर्ट पर लगा देती है. ये देखकर रोहित गुस्सा हो जाता है और रूही की बेइज्जती करता है. रोहित कहता है उसे जाकर उस इंसान के पास रहना चाहिए जिसके बारे में वो सोच रही है. रोहित, अरमान पर भी काफी गुस्सा होता है.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola