Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में रोहित की मौत पर अरमान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इसके बारे मे मेकर्स ने...

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित की मौत होगी या नहीं, इसकी सच्चाई सामने आ गई है. अरमान यानी रोहित पुरोहित ने इसपर बात करते हुए सारी बात बताई है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा और अरमान की सगाई वाला ट्रैक दिखाया जा रहा है. दादी सा ने सगाई कि अंगूठी अभीरा को रखने दिया था, जिसे रूही चुरा लेती है. रूही रिंग को कुकर के अंदर छिपा देती है, ताकि किसी को ना मिले. वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि रोहित की मौत होने वाली है. इसके अभीरा और अरमान अलग हो जाएंगे. अब अरमान यानी रोहित पुरोहित ने इसपर सच्चाई बताई है.

क्या ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगी रोहित की मौत?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित की मौत होगी या नहीं, इसकी सच्चाई सामने आ गई है. रोहित पुरोहित ने फिल्मीबीट से बात करते हुए कहा. मुझे इस ट्रैक के बारे में जानकारी नहीं है. इसके बारे मे मेकर्स ने कुछ डिस्कस नहीं किया है और अगर होगा भी तो मुझे नहीं पता. ऐसे ट्रैक के बारे में अभी कुछ बताया नहीं गया है.

क्या रोहित की मौत के बाद अभीरा-अरमान हो जाएंगे अलग?

इसे लेकर रोहित पुरोहित ने कहा, इस प्वाइंट पर, मैं कहना चाहूंगा कि ये रिश्ता क्या कहलाता है के दर्शक को अवेयर करना चाहता हूं कि फेक न्यूज पर विश्वास ना करें. अरमान-अभीरा एक होने जा रहे है, खास कर इतनी परेशानियों के बाद. मुझे नहीं लगता है एक प्रतिशत भी उनके अलग होने का चांस है. दोनों का रिश्ता मजबूत होता जा रहा है. मुझे नहीं लगता कि उन्हें कोई अलग कर सकता हैं.

अभीर-अरमान की सगाई रोकने के लिए क्या करेगी रूही?

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही अभीरा और अरमान की सगाई के बारे में सोचकर बहुत गुस्सा हो जाती है. वो सगाई तोड़ने का प्लान बनाती है. वो फेक प्रेग्नेंसी का ड्रामा करेगी और अरमान पर आरोप लगाएगी. वो ऐसा इसलिए करेगी ताकि अभीरा उससे सगाई ना करें.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा अरमान, अभीरा को कहेगा ‘लालची’, आएगा बड़ा ट्विस्ट

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में लीप आने को लेकर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही के…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola