Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: कुकर में सगाई की रिंग छिपा देगी रूही, फिर भी अभीरा से अरमान की हो जाएगी इंगेजमेंट

Updated:
विज्ञापन

Garvita Sadhwani exit from Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान को खोने का गम आज भी रूही को सताता है. रूही, अरमान को अपना बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाएगी. रूही, सगाई की रिंग छिपा देती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि अरमान और अभीरा की सगाई होने वाली है. दादी सा पहले उनकी शादी के खिलाफ थी, लेकिन रोहित की वजह से वो शादी के लिए मान गई है. हालांकि रूही शादी को तोड़ने के लिए अलग-अलग प्लान बना रही है. रूही ने दादी सा को अभीरा का नाम बदलने के लिए भड़काया ताकि अभीरा से उनकी लड़ाई हो जाए. लेटेस्ट एपिसोड में रूही एक बड़ा गेम खेलेगी.

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा?

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा सगाई की रिंग गायब होने से परेशान हो जाती है. वो रिंग को हर जगह खोजती है, लेकिन उसे नहीं मिलती. वहीं, फ्लैशबैक में दिखाया जाता है कि अभीरा जब सगाई की रिंग के लिए चोरों से लड़ रही थी, तो रूही उसे बाहर से देख रही थी. अभीरा के सोने के बाद रूही उसकी रिंग चुरा लेती है. रिंग चुरा कर रूही अभीरा को सबके सामने गिराना चाहती है.

सगाई की रिंग कहां छिपाएगी रूही?

अरमान को खोने का अफसोस रूही को आज भी सताता है. रूही रिंग को कुकर के अंदर छिपाकर रख देती है. किचन में मनीषा कुकर का यूज करने जाती है, तभी रूही आ जाती है और उन्हें रोक लेती है. मनीषा और रूही के बीच टकराव होता है, जिससे कुकर गिर जाता है और रूही को डर लगता है कि वह अंगूठी खो सकती है.

क्या मनीषा के सामने रूही का होगा पर्दाफाश?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कुकर के गिरने से रूही डर जाती है कि कहीं मनीषा को रिंग ना मिल जाए. हालांकि रूही, मनीषा के सामने जिद करती है कि वो ही फ्लोर साफ करेगी और खिचड़ी बनाएगी. सफाई के दौरान रूही को रिंग मिल जाती है.

अभीरा को कैसे बचाएगा अरमान?

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा अपनी परेशानी अरमान को बताएगी. अरमान एक नकली रिंग लेकर आएगा और सगाई में उसे वहीं पहना देगा. रूही ये देखकर शॉक्ड हो जाएगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा अरमान, अभीरा को कहेगा ‘लालची’, आएगा बड़ा ट्विस्ट

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में लीप आने को लेकर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही के…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा सगाई की रिंग गायब होने से परेशान हो जाती है. वो रिंग को हर जगह खोजती है, लेकिन उसे नहीं मिलती. वहीं, फ्लैशबैक में दिखाया जाता है कि अभीरा जब सगाई की रिंग के लिए चोरों से लड़ रही थी, तो रूही उसे बाहर से देख रही थी. अभीरा के सोने के बाद रूही उसकी रिंग चुरा लेती है. रिंग चुरा कर रूही अभीरा को सबके सामने गिराना चाहती है.