Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के पुराने अरमान के हाथ लगा नया प्रोजेक्ट, दिखे नये लुक में, फैंस बोले- ये रिश्ता में वापस…

Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम शहजादा धामी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. शहजादा ने अपनी एक फोटो फैंस संग शेयर की है. फोटो देख लग रहा कि वो किसी प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी लिस्ट में पांचवें नंबर पर है और फिलहाल इसमें चौथे जेनरेशन की कहानी दिखाई जा रही है. समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित, अभीरा और अरमान का रोल निभा रहे हैं. रोहित से पहले अरमान का किरदार शहजादा धामी निभाते थे. हालांकि मेकर्स ने शहजादा को अचानक शो से बाहर निकाल दिया. साथ ही एक्टर पर अनप्रोफेशनल होने का आरोप भी लगाया था. जिसके बाद एक्टर ने भी मेकर्स को एक इंटरव्यू के जरिए जवाब दिया था. अब वो एक नये प्रोजेक्ट के साथ वापस आ रहे हैं.

शहजादा धामी के हाथ लगा नया प्रोजेक्ट

शहजादा धामी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर शेयर की है. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा. फोटो में वो कैमरे की ओर देखकर पोज दे रहे हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान है. उन्होंने चश्मा लगाया हुआ है और उनका नया लुक उनपर काफी सूट कर रहा है. तसवीर देखकर लगता है एक्टर के हाथ नया प्रोजेक्ट लग गया है. ये कौन सा प्रोजेक्ट है इसके बारे में एक्टर ने ज्यादा जानकारी नहीं दी. इस पोस्ट को देखकर यूजर्स काफी उत्सुक हो गए है और इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

शहजादा धामी को ये रिश्ता क्या कहलाता है में वापस लौटने कह रहे फैंस

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शहजादा धामी के लेटेस्ट पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, मैं बहुत खुश हूं. कब से इंतजार कर रही थी कि कब आपका नया शो आएगा. एक यूजर ने लिखा, भगवान करें आप नये प्रोजेक्ट में साइन करें. एक यूजर ने लिखा, ये रिश्ता क्या कहलाता है में वापस आ रहे है क्या. कई यूजर्स ने उन्हें शो में वापस आने के लिए कहा. वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा और अरमान की शादी दिखाई जा रही है, जिसे तोड़ने के लिए दादी सा नये-नये प्लान बना रही है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola