Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित के लौटते ही रूही करेगी उसे मारने की कोशिश, इस शर्त के बाद दादी सा लौटेगी पोद्दार हाउस
Romiit Raaj on re entry Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित की वापसी हो गई है. रोहित के आते ही पोद्दार हाउस में रूही भी वापस आ जाएगी. दूसरी तरफ अरमान और अभीरा की शादी फिर से नहीं होगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है फिर से चर्चा में आ गया है. वजह है रोहित की वापसी. एक तरफ अरमान और अभीरा की शादी का ट्रैक चल रहा था. सब कुछ अच्छे से हो रहा था और अरमान और अभीरा एक होने वाले थे, लेकिन दादी सा उनके बीच आ गई. दादी सा अरमान को अभीरा और उसमें से एक को चुनने के लिए कहती है. हालांकि अरमान, अभीरा को चुनता है, जिसके बाद दादी सा को हार्ट अटैक आ जाता है. अरमान और अभीरा फिर अलग हो जाते हैं.
रोहित और रूही लेंगे पोद्दार हाउस में एंट्री
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा दादी सा से माफी मांगते है. दोनों कहते हैं जब तक वो उनकी शादी के लिए नहीं मानेगी, तब तक दोनों शादी नहीं करेंगे. दादी किसी भी प्वाइंट पर अभीरा को बहू मानने के लिे तैयार नहीं है और इस शादी के खिलाफ है. दादी सा पोद्दार हाउस लौटती है और अभीरा फिर से आउटहाउस में रहने चली जाती है. शो में रोहित की वापसी होती है और वो रूही को घर ले आता है. रोहित के आते ही शो में नया ट्विस्ट आएगा.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी
अभीरा को पोद्दार हाउस लेकर आएगा रोहित
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रोहित पोद्दार हाउस लौट आता है और वो अभीरा को आउटहाउस से बाहर निकालने की कोशिश करेगा. रोहित किसी भी कीमत पर अभीरा को पोद्दार हाउस लेकर आएगा. रोहित के दिल में अभी भी रूही ही है और वो उसे पता है कि रूही, अरमान से प्यार करती है. वहीं, रूही कार चलाते समय एक एक्सीडेंट देखती है और कार के अंदर एक आदमी और रोहित को देख शॉक्ड हो जाती है. वो फिर जोर से चिखती है. क्या हुआ ऐसा जो रूही जोर से चिखती है. क्या रूही, अरमान को पाने के लिए रोहित को मारने का प्लान करती है. सबकुछ आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा.
देखें ये वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









