Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कोर्ट के बाहर होगा हंगामा, अरमान को मुक्का मारने के कोशिश करेगा आरके, अभीर का प्यार ठुकरा देगी चारु

Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Jan 2025 1:15 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai:शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीर को चारु से प्यार होगा, लेकिन कियारा को भी अभीर से प्यार है. चारु अपनी फैमिली की वजह से अभीर का प्रप्रोजल ठुकरा देगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि चारु, अभीर के प्रपोजल को ठुकरा देगी. चारु अपनी फैमिली को चुनेगी और अभीर के प्यार को स्वीकार नहीं करेगी. अभीर का दिल टूट जाएगा. दूसरी तरफ कियारा, अभीर को अपनी भावनाएं बताती है. कहानी में जल्द ही दर्शकों को अभीर, चारु और कियारा के बीच ट्रायंगल देखने को मिलेगा. गोयनका और पोद्दार परिवार कैसे इस सिचु्एशन को हैंडल करेंगे, ये देखने लायक होगा.

अरमान को होगा इस बात का दुख

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान को अभीरा का करियर बर्बाद करने का दुख होगा. वह इसके लिए खुद को दोषी समझेगा. वह सीक्रेटली सबूत जमा करेगा ताकि वह अभीरा को निर्दोष साबित कर सकें.उसका ये काम आरके के नजर में आ जाएगा और इससे उनके बीच गलतफहमी हो जाएगी. दूसरी तरफ अरमान और अभीरा के तलाक की सुनवाई का दिन करीब आता जाएगा. यह स्थिति उन्हें एक-दूसरे के लिए अपने प्यार और दूसरों की ओर से किए गए विकल्पों के बीच में उन्हें फंसा हुआ फील कराता है.

अरमान को मुक्का मारने की कोशिश करेगा आरके

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा कोर्ट के बाहर मिलेंगे. अरमान उससे अभीर को चारु से दूर रखने के लिए कहेगी. अभीरा कहेगी कि दो प्यार करने वालों को वह अलग नहीं कर सकती. दोनों के बीच तीखी बहस होगी और ये सब आरके देखता है. अरमान गुस्से में अभीरा पर चिल्लाएगा और आरके बीच में आ जाएगा. वह अरमान को अभीरा से दूर रहने के लिए वॉर्न करेगा. अरमान, आरके को कहेगा कि उनके बीच वह ना आए और कोई गलतफहमी पैदा ना करें. दोनों एक-दूसरे का कॉलर पकड़ लेंगे और आरके जैसे ही अरमान को मुक्का मारने वाला होता है, बीच में अभीरा आ जाती है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola