ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को माधव देगा धोखा, विद्या की सच्चाई जान कर पूरे परिवार को लगेगा झटका

Updated at : 05 Jan 2025 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा पोद्दार हाउस आती है. वह विद्या की सच्चाई सबके सामने ले आती है. हालांकि दादी सा उसकी बातों पर यकीन नहीं करती.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान के पास वापस लौटने का फैसला करता है. वह कार पर खून देखती है और चौंक जाती है. विद्या, अभीरा का वेलकम करती है. अभीरा जानकर हैरान हो जाती है कि विद्या ने अपनी कार से अभीर को टक्कर मार दिया है. वह विद्या से सारा सच पूछती है. अरमान उससे पूछता है वह क्या बोल रही है. अभीरा, माधव से बात करने के लिए कहती है. अभीरा कहती है कि उसने माधव पर भरोसा किया और उसने उसका भरोसा तोड़ दिया. अभीरा कहती है माधव ने अपनी पत्नी का साथ दिया और उससे झूठ बोला.

अभीरा के सामने आई विद्या की सच्चाई

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कावेरी, अभीरा को घर से बाहर जाने के लिए कहती है. अभीरा, विद्या को सारा सच सबको बताने के लिए कहती है. अभीरा कहती है कि उसे अभीर के अपराधी के बारे में जानने का पूरा हक है. वह कहती है कि विद्या की गायब पायल साबित करती है कि विद्या ने अभीर का एक्सीडेंट किया था. विद्या अपना सबके सामने अपना अपराध स्वीकार करती है. विद्या कहती है कि ये एक्सीडेंट गलती से हुआ और वह अभीरा को पुलिस के पास जाने के लिए नहीं कहती.

माधव को होगा गिल्ट

मनीष, विद्या के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का फैसला करता है. विद्या मनीष को बताती है कि दुर्घटना अनजाने में हुई थी. मनीष उससे कहता है कि विद्या शुरू से ही अभीरा के खिलाफ थी. ये सुनते ही विद्या बेहोश हो जाती है. दादी सा मनीष को अपने परिवार के बारे में सोचने के लिए कहती है. वहीं, डॉक्टर पूरे परिवार से कहते हैं कि वह विद्या को कोई तनाव ना दे. माधव को लगता है कि वह अपनी ड्यूटी और पत्नी की जिम्मेदारी नहीं उठा पा रहा है. दूसरी चरफ अभीरा अपने परिवार से कहता है वह उसके अपराधी को खोजे जिसने उसका ऐसा हाल किया.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola