Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कावेरी ने अरमान से छीना सबकुछ, सरेआम किया बेइज्जत, रोहित बना अपने भाई का दुश्मन

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Jul 2024 11:58 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान के बारे में अभीरा को रोहित भड़काता है. रोहित उससे अरमान पर भरोसा नहीं करने के लिए कहता है. वहीं, दादी सा अरमान को नीचा दिखाने के लिए उसके साथ बड़ी चाल चलती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के टाप रेटेड सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा ड्रामा दिखाया जाने वाला है. रोहित वापस पोद्दार हाउस आ गया है, लेकिन वह अरमान को अपना भाई नहीं मानता है. रोहित के बर्ताव से अरमान दुखी है और उससे बात करके सारी गलतफहमी दूर करना चाहता है. हालांकि रोहित उससे बात ही नहीं करता. अरमान दादी सा की मदद लेने जाता है, ताकि वो दोनों के बीच सुलह करवा दें. दादी सा जानबूझकर उसकी मदद नहीं करती.

रोहित ने अभीरा से इस बात के लिए मांगी माफी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही रोती है और दादी सा उसे चुप कराने आती है. दादी सा कहती कि हर किसी को अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ता है. अरमान, अभीरा से मिलने आउटहाउस जाता है और उसके साथ नाश्ता करता है. रोहित को अभीरा मैसेज करके आउटहाउस बुलाती है. रोहित वहां पहुंचता है तो देखता है कि अरमान ने उसे बचपन में जो घड़ी दी थी, वो उसे तोड़ने जा रही है. रोहित उसे रोक लेता है. रोहित, अभीरा से माफी मांगता है कि उसे अरमान और रूही के बारे में उसे पहले नहीं बताया. वो अभीरा से सवाल करता है सब कुछ जानने के बाद वो यहां क्यों रूकी है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नये रोहित ने रूही संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमने पिछले शो में…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

रोहित ने छिना अरमान से सबकुछ

रोहित, अभीरा को अरमान पर भरोसा नहीं करने के लिए कहता है. वहीं, दादी सा अरमान को नीचा दिखाने के लिए चाल चलती है. दादी सा अरमान का केबिन रोहित को दे देती है. साथ ही वो अरमान को रोहित को अपने सारे केस हैंडल करने के लिए कहती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादी सा कहती है अब से तुम्हारे केबिन में रोहित करेगा और सारे केस वो हैंडल करेगा. अरमान को इस बात से दुख पहुंचता है. वहीं, अरमान अपने लिए केबिन खोजता है और मैनेजर उसे बताता है कि कोई भी केबिन खाली नहीं है और उसे कांफ्रेंस रूम मैं बैठ सकता है.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola