Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शादी से पहले ही भाग जाएगी चारु, कियारा से शादी कर लेगा अभीर, होगा फुल ऑन ड्रामा

Updated:
विज्ञापन
after charu Surekha quits Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

after charu Surekha quits Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट दर्शकों को देखने मिलेगा. पोद्दार हाउस में हर कोई चारु और अभीर की शादी को लेकर उत्साहित है. हालांकि चारु शादी से पहले ही घर छोड़कर भाग जाएगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीर और चारु के रिश्ते को दोनों परिवार की ओर से मंजूरी मिल गई है. पोद्दार हाउस में दोनों की शादी की तैयारी हो रही है. आने वाले एपिसोड में एक बहुत बड़ा टर्न आने वाला है. शादी से पहले चारु गायब हो जाएगी और एक नोट छोड़कर जाएगी. अभीर ये जानकर पूरी तरह से टूट जाएगा. हालांकि सबसे बड़ा सवाल ये सामने आएगा कि चारु कहां गई.

अभीरा को आरके ने किया प्रप्रोज

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि माधव ,अरमान को अभीरा के साथ अपने रिश्ते को ठीक करने के लिए कहता है. अरमान भी यही चाहता है, लेकिन उसे जब पता चलता है कि आरके ने अभीरा को प्रप्रोज किया है, तो वह शॉक्ड हो जाता है. दूसरी तरफ अरमान अस्पताल में शिवानी से मिलता है. उसे वहां पता चलता है कि रूप ने उसे अपने वापस लौटने तक अस्पताल में ही रहने के लिए कहा है.

चारु से नहीं कियारा से शादी करेगा अभीर

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीर से शादी से पहले चारु गायब हो जाती है. पोद्दार परिवार को समझ नहीं आता कि चारु कहां गई. अभीर का दिल टूट जाता है. उसे समझ नहीं आता कि चारु ने इतना बड़ा कदम उससे बिना कुछ कहे कैसे उठा लिया. इन सबके बीच अभीर, कियारा से शादी कर लेता है और पोद्दार हाउस लौटता है. दोनों को ऐसे देखकर पूरा परिवार चौंक जाता है. अब देखना होगा कि अभीर और कियारा की शादी को परिवार वाले मानेंगे. क्या चारु वापस आएगी. क्या होगा जब चारु को इस शादी के बारे में पता चलेगा. क्या कियारा ने ही अपनी बहन चारु को शादी से पहले गायब किया है. आने वाले एपिसोड में सारे सवालों का जवाब मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवानी की सास है कावेरी, अतीत के पन्नों से हटेगा पर्दा, खुलेगा बड़ा राज

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कावेरी की काली करतूत आएगी इस शख्स के सामने, आरके के सामने खुला अरमान का असली सच

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola