Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स के लिए अपने नाम से पोद्दार सरनेम हटाएगा अरमान, कावेरी को सताएगा परिवार टूटने का डर
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Feb 2025 1:39 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान को उसकी मां के बारे में पूरी सच्चाई नहीं बता पाती. उसे बुरा लगता है कि कावेरी ने इतना बड़ा सच अरमान को नहीं बताया.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा को पता चलता है कि रूप की मां शिवानी नहीं है. शिवानी, अरमान की मां है. ये जानकर अभीरा काफी इमोशनल हो जाती है. दूसरी तरफ रूप, शिवानी की बिगड़ती हालत को देखकर डॉक्टर को बुलाता है. शिवानी जब होश में आती तब वह अपने बेटे के बारे में पूछती है. रूप उसे बताता है कि वह ही उसका बेटा है, लेकिन वह मना कर देती है. अभीरा, अरमान को बताती है कि उसकी असली मां जिंदा है. हालांकि वह पूरी सच्चाई उसे नहीं बताती.
अभीरा को इस बात का हो रहा दुख
सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान यह जानकर दुखी होता है कि वह अपनी मां को इतने साल से मरा हुआ समझ रहा था. कावेरी की चालाकी के बारे में जानकर अभीरा को दुख होता है. वह सोचती है कि कावेरी की वजह से ही शिवानी और माधव अलग हो गए. अभीरा को डर है कि कावेरी की सच्चाई जानकर अरमान का दिल कहीं ना टूट जाए. शिवानी से मिलने से पहले अरमान के मन में कई सवाल आते हैं और वह काफी भावुक हो जाता है. रूप, शिवानी की बातें सुनकर डर जाता है कि वह कहीं अपना सबकुछ ना खो दें.
अपने नाम से पोद्दार सरनेम हटाएगा अरमान
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादी सा शिवानी को घर में रखने की बात को लेकर काफी परेशान होती है. विद्या, शिवानी को परेशान करने का हर तरीका अपनाती है. अरमान को दुख होता है कि उसकी मां को उसकी पूरा परिवार बुरी तरह से ट्रीट कर रहा है. अरमान एक बड़ा कदम उठाते हुए फैसला करता है कि वह पोद्दार सरनेम अपने नाम से हटा देगा और घर भी छोड़ देगा. दादी सा उसका फैसला जानकर काफी गुस्सा हो जाती है.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवानी की सास है कावेरी, अतीत के पन्नों से हटेगा पर्दा, खुलेगा बड़ा राज
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कावेरी की काली करतूत आएगी इस शख्स के सामने, आरके के सामने खुला अरमान का असली सच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










