Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अकेले में इस शख्स से मिलता है अरमान, पुरानी बातों का होता है जिक्र

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अरमान, अभीरा से बात करने की कोशिश करता है, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. सीरियल की कहानी अभीरा और अरमान के तलाक के इर्द-गिर्द घूमती है. जहां अभीरा को पता चल गया कि अरमान ने उसके साथ विश्वासघात किया है, क्योंकि वह अपने बच्चे के अंतिम संस्कार तक में शामिल नहीं हो पाई. वह अरमान से दूरी बनाकर गोयनका हाउस में रह रही है. इधर मनीष गोयनका पोद्दार हाउस में तलाक के कागजात भेजता है. दोनों इसपर साइन भी कर देते हैं, लेकिन वकील उन्हें 6 महीने का टाइम देता है.

लॉ कॉलेज में एडमिशन लेती है अभीरा

अभीरा आगे की पढ़ाई के लिए लॉ कॉलेज में एडमिशन लेती है. अरमान भी वहीं प्रोफेसर बन जाता है. सुरेखा अभीरा और अरमान को मिलाने की कोशिश करती है. इधर अभीर जयपूर में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट करने की सोचता है. अरमान और सुरेखा ने इसमें पोद्दार और गोयनिका को शामिल करने की सोची. अरमान से बचने के लिए अभीरा ने दिल्ली में एक कार्यशाला अटेंड करने की बात कही.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में होगा ट्विस्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अरमान के पास अभीरा को समझाने के लिए बहुत कम समय है, हालांकि वह उसकी बात सुनना नहीं चाहती है. वे दोनों एक होटल में एंटर करते हैं, जहां अभीर का म्यूजिक कार्यक्रम हो रहा है. उनका मालाओं से स्वागत किया जाता है. कॉन्सर्ट के बाद अरमान अभिरा से उसके कमरे में मिलता है और चीजों को समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वह उस पर ऐसे सवालों की बौछार कर देती है, जिनका वह जवाब नहीं दे पाता. अभीरा अरमान से कहती है कि उसने उसे कई बार चोट पहुंचाई है. वह अरमान की चुप्पी का जिक्र करती है, जब दादी सा ​​ने उसके नानू सा मनीष का अपमान किया था.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को मनाने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, अचानक दिल्ली जाएगी अक्षरा की बेटी

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा और अरमान को मिलाने में ये शख्स कर रहा मदद, जयपुर पहुंचा दोनों का परिवार

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola