Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को मनाने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, अचानक दिल्ली जाएगी अक्षरा की बेटी

Updated:
विज्ञापन

Rohit Purohit on Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि सुरेखा अभीरा को मनाने में अरमान की मदद करेगी. इधर अभीरा अचानक दिल्ली जाएगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती है. सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों ने अभीरा, दक्ष और रूही के बीच का ड्रामा देखा. अभीरा को पास्ट की सच्चाई पता चली. जिसमें उसे बताया गया कि उसका बच्चा मर चुका है और दक्ष रूही का बेटा है. इस बात का सारा दोष अरमान पर आ गया. अभीरा ने भी अपने पति संग सारे रिश्ते तोड़ दिए और तलाक के कागजात भेजे. मनीष और दादीसा ने अभीरा और अरमान पर साइन करने के लिए दबाव डाला. अभीरा ने जहां गुस्से में साइन कर दिया. वहीं अरमान ने अपनी पत्नी को मनाने का फैसला किया.

अरमान की मदद करेगा यह शख्स

बाद में अभीरा ने उदयपुर में लॉ कॉलेज जॉइन किया और अरमान प्रोफेसर के रूप में वहां गए. वह लगातार अभीरा का विश्वास जीतने की कोशिश कर रहा है. हालांकि, अभीरा दूर भागने की पूरी कोशिश कर रही है. राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा को वापस लाने के लिए अरमान को सुरेखा से मदद मिलेगी.

अचानक दिल्ली क्यों जाएगी अभीरा

अरमान और सुरेखा, गोयनका और पोद्दार परिवार के बीच एक फुटबॉल मैच खेलने की प्लानिंग करेंगे. वे अभीरा को भी वहां लाने की योजना बनाएंगे. वह शुरुआत में मान जाएंगी और बाद में दिल्ली जाने का फैसला करेगी. अब अभीरा को अचानक वहां क्या काम आ गया है. क्या वह कोई राज छिपा रही है. ये सब तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा. इधर अभीरा और अरमान का कॉलेज ट्रैक देखकर दर्शकों को कार्तिक और नायरा की याद आ गई. ये रिश्ता क्या कहलाता है में मोहित परमार, रोमित राज, गर्विता साधवानी, सचिन त्यागी, अनीता राज, सई बर्वे, नियति जोशी जैसे स्टार्स हैं.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को मनाने के लिए अरमान बनेगा प्रोफेसर, सातवें आसमान पर पहुंचा कावेरी का गुस्सा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कॉलेज में इस वजह से अभीरा की आंखों में आए आंसू, कावेरी ने अरमान के सामने रखी ये चुनौती

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola