Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इन दोनों की शादी करवाएंगे अरमान और अभीरा, हॉस्टल में होगा हंगामा, AbhiMaan को याद आएगा अपना अतीत
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Oct 2025 1:51 PM
ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मनीषा, कियारा के कमरे को चेक करती है. मनोज उससे अपनी बेटी पर शक करने को लेकर सवाल करता है. मनीषा कहती है कि वह बस कंफर्म करना चाहती है कि उसकी बेटी गलत रास्ते पर तो नहीं जा रही.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान अपने दोस्तों प्रियांशु और रियान की मदद से अभीरा के लिए सरगी बनाता है. आलिया, लावण्या और अभीरा को पता चलता है कि तीनों ने खीर बनाई है. अभीरा को वह तीनों खीर खाने के लिए कहते हैं. अभीरा नहीं खाती क्योंकि वह व्रत कर रही है. अरमान जिद करता है कि उसे खीर खानी चाहिए क्योंकि ये बहुत अच्छी बनी है. अभीरा उसे मना कर देती है. अरमान जानता है कि अभीरा सबसे छिपाकर उसके लिए व्रत कर रही है.
करवा चौथ की तैयारियां करेगी विद्या, काजल
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि पोद्दार परिवार की महिलाएं करवा चौथ की तैयारियां शुरू करती है. कावेरी, विद्या और काजल को सरगी देती है. फिर वह तान्या को वह सरगी देती है. विद्या, तान्या से पूछती है कि क्या वह व्रत की सारी रस्में कर पाएगी. दूसरी तरफ मनीषा, कियारा के कमरे को चेक करती है. मनोज उससे अपनी बेटी पर शक करने को लेकर सवाल करता है. मनीषा कहती है कि वह बस कंफर्म करना चाहती है कि उसकी बेटी गलत रास्ते पर तो नहीं जा रही.
इन दोनों की शादी करवाएंगे अभीरा और अरमान
सीरियल के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान का रूममेट प्रियांशु उसे अपने प्यार के बारे में बताएगा. वह अरमान से कहेगा कि वह आलिया से शादी करना चाहता है, लेकिन उसके घरवाले मान नहीं रहे. वह कहेगा कि उसके परिवार वाले भी इस शादी के खिलाफ है. उसकी लव स्टोरी सुनकर हॉस्टल वाले उसके शादी करवाने का प्लान करते हैं. आलिया, अभीरा की रूममेट है. दोनों मिलकर अपने रूममेट्स की शादी करवाने की तैयारी करते हैं. वह पंडित को बुलाते है और शादी पूरी करने की सारी तैयारी करते हैं. फाइनली अभीरा और अरमान दोनों की शादी करवाने में सफल हो जाते हैं. इस दौरान अरमान और अभीरा को अपनी शादी के कसमें याद आते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










