Yeh Rishta Kya kehlata Hai: इस वजह से अरमान के लिए करवाचौथ का व्रत नहीं रखेगी अभीरा, ये शख्स नहीं होने देगा AbhiMaan का पहला KISS

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Oct 2025 8:40 AM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कॉलेज में अरमान और अभीरा में है. दोनों की रैगिंग होती है, एक सीनियर अरमान को अभीरा को किस करने के लिए कहता है. तभी वहां एक शख्स आ जाता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कॉलेज में रिहान स्वीकार करता है कि वह अभीरा को पसंद करता है. ये सुनकर अरमान गुस्सा हो जाता है. तभी अभीरा के कमरे के दरवाजे पर दस्तक होती है. कोई उससे कहता है कि सीनियर्स उसे बुला रहे हैं. अभीरा जाने से मना कर देती है, लेकिन उसकी दोस्त आलिया और लावण्या उसे लेकर जाते हैं. दूसरी तरफ अरमान भी सीनियर्स के बुलाने पर जाता है. अभीरा और अरमान को पता चलता है कि सीनियर्स के बहाने से उन्हें रैगिंग के लिए बुलाया गया है.

अभीरा को किस नहीं कर पाएगा अरमान

रैगिंग सेशन में एक लड़की अरमान को वहां मौजूद किसी भी लड़की को प्रप्रोज करने के लिए कहती है. अरमान, अभीरा को चुनता है. सीनियर्स अभीरा और अरमान को किस करने के लिए कहते हैं. दोनों असहज हो जाते हैं. तभी वहां पर वॉर्डन आ जाती है और सभी को अपने कमरों में जाने के लिए कहती है. दूसरी तरफ कमरे में आलिया और लावण्या, अरमान-अभीरा की केमेस्ट्री के बारे में बात करती है. अभीरा कहती है कि अरमान ने उसे सीनियर्स के कहने पर प्रप्रोज किया था. अरमान के दोस्त भी उसे अभीरा का नाम लेकर चिढ़ाते है. रिहान कहता है कि अभीरा सिर्फ उसकी है. अरमान उसे ये बात दोबारा नहीं कहने के लिए कहता है.

करवाचौथ का व्रत नहीं रखेगी अभीरा

पोद्दार परिवार में करवाचौथ की तैयारियां होगी. इस बीच साड़ी को लेकर काजल और विद्या में लड़ाई होगी, जिसे कावेरी सुलझाएगी. विद्या को काजल ताने देगी कि वह अपने फैसले बदलते रहती है- कभी अभीरा, कभी गीतांजलि तो फिर अब अभीरा. विद्या इस बात से चिढ़ जाती है और काजल को उससे माफी मांगने के लिए कहती है. काजल को कावेरी माफी मांगने के लिए कहती है. दूसरी तरफ मायरा, अभीरा से पूछती है कि क्या वह करवाचौथ का व्रत अरमान के लिए रखेगी. अभीरा कहती है कि नहीं क्योंकि अब वह उसके साथ नहीं है. अरमान को यकीन नहीं होता कि अभीरा ने करवाचौथ का व्रत नहीं रखा है.

यह भी पढ़ेंYeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के सामने कॉलेज में अरमान के साथ फ्लर्ट करेगी लड़कियां, गीतांजलि को भूल AbhiMaan को मिलाने की कोशिश में लगा ये शख्स

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola