Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के सामने कॉलेज में अरमान के साथ फ्लर्ट करेगी लड़कियां, गीतांजलि को भूल AbhiMaan को मिलाने की कोशिश में लगा ये शख्स
Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Oct 2025 1:11 PM
ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायरा चाहती है कि अरमान और अभीरा साथ रहने लगे. अरमान को समझ नहीं आता कि वह अभीरा को कैसे मनाए. हालांकि वह अभीरा के पीछे-पीछे उसके कॉलेज तक पहुंच जाएगा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मायरा सबके सामने कहेगी कि उन्हें अरमान और अभीरा की शादी करवा देनी चाहिए. अरमान ये सुनकर वहां से चुपचाप चला जाता है. विद्या, कावेरी सी पूछती है कि क्या अभीरा और अरमान फिर से एक हो सकते हैं क्या. कावेरी कहती है कि अरमान ने अभीरा को बहुत दुख दिया है और उसकी माफी पाना मुश्किल है. विद्या कहती है कि प्यार सारी गलतियों को भुला देता है.
अभीरा के कॉलेज में होगी अरमान की एंट्री
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, मायरा और अरमान को बहुत मिस करती है. अरमान सोचता है कि वह अभीरा को कैसे समझाए कि वह और अभीरा कभी एक दोबारा से नहीं हो सकते. मनोज उससे कहता है कि मायरा को वह आसान शब्दों में समझाए. मनीषा से मनोज कहता है कि अभीरा के लिए अरमान का प्यार गहरा नहीं था और इस वजह से उसने गीतांजलि से शादी की. मनीषा उससे कहती है कि गीतांजलि ने अरमान को ब्लैकमेल करके शादी किया था. दूसरी तरफ अभीरा के कॉलेज में एंट्री लेता है. अभीरा उसे देखकर हैरान हो जाती है.
अरमान के साथ लड़कियां करेगी फ्लर्ट
अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा के साथ नयी शुरुआत करना चाहता है और मायरा की इच्छा पूरी करना चाहता है. अभीरा उससे कहती है कि पहले भी उन्होंने ऐसा किया था, लेकिन उनका रिश्ता ठीक नहीं हुआ. अरमान उससे आखिरी चांस मांगता है. कॉलेज में अरमान, अभीरा के पीछे है और वह उसमे दिलचस्पी नहीं लेती. जबकि कॉलेज की अन्य लड़कियां अरमान के साथYeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के सामने कॉलेज में अरमान के साथ फ्लर्ट करेगी लड़कियां, गीतांजलि को भूल AbhiMaan को मिलाने की कोशिश में लगा ये शख्स फ्लर्ट करती है. ये देखकर अभीरा को बहुत जलन होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










