Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कियारा की इस गलती की वजह से गई अंशुमन की मौत? जेल में रहते हुए भी अपनी बेटी से मिलेगी अभीरा

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Sep 2025 1:12 PM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा अभीरा को एक फोन मिलता है और वह अरमान का नंबर लगाती है. इस दौरान वह अपनी बेटी को देखकर काफी भावुक हो जाती है. दूसरी तरफ किसी बात को लेकर कियारा काफी परेशान है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान अचानक एक वीडियो कॉल के जरिए मिलते हैं. दोनों एक-दूसरे को देखकर काफी भावुक हो जाते हैं. जलेबी बाई अभीरा को चुपके से एक फोन देती है. फोन मिलते ही वह अरमान को कॉल करती है. हालांकि अरमान को लगता है कि कोई उसे फेक कॉल्स कर रहा है और वह उसे रिजेक्ट कर देता है. जिसके बाद अरमान दोबारा उस नंबर पर कॉल करता है और अभीरा को देखकर हैरान हो जाता है.

मायरा को देखकर भावुक होगी अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कॉल पर अभीरा, अरमान को मायरा को उसे दिखाने के लिए कहती है. अरमान उसे मायरा को दिखाता है, जो उसकी साड़ी को लेकर रोते रहती है. अभीरा अफनी बेटी का दर्द देखकर रोने लगती है. मायरा अपनी मां को कॉल पर देखकर काफी भावुक हो जाती है. तभी कॉल अचानक कट जाता है. पुलिस कांस्टेबल उसे और जलेबी बाई को रंगे हाथों पकड़ लेते हैं. दोनों को सजा मिलती है कि वह रात भर वर्कशॉप में फर्नीचर ठीक करें. अभीरा चुपचाप काम करने लगती है. जलेबी बाई उससे पूछती है कि उसने सारा इल्जाम खुद पर क्यों ले लिया.

कियारा की गलती की वजह से गई अंशुमन की मौत?

दूसरी तरफ कियारा चुपके से एक कैफे में सारांश से मिलती है, जो उसे ड्रग सप्लाई करता है. कियारा उसके सामने स्वीकार करती है कि उसने एक ड्रग का पैकेट अंशुमन की मौत के दिन कैफे में छोड़ दिया था. उसे डर है कि कहीं गलती से अभीरा से उसे चीनी का पैकेट समझकर अंशुमन की कॉफी में मिला दिया हो और उससे उसकी मौत हो गई हो. सारांश उसे चुप रहने के लिए कहता है. हालांकि कियारा ऐसे चुप रहकर अभीरा को सजा काटते देखकर देख नहीं पा रही.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा ‘बागी 2’ का दम, जानें दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का हाल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola