Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अंशुमन मर्डर केस में जेल से रिहा होगी अभीरा, इस शख्स ने साबित करेगा बेगुनाही, कोर्ट में पेश होगा सबूत

ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभीरा फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने जबरदस्त ट्विस्ट से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. शो के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि अरमान फाइनली सबूत इकट्ठा कर लेता है और उसे कोर्ट के सामने पेश करता है. जिससे जज अभीरा को रिहा कर देती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का लंबे समय से चल रहा शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा और जबरदस्त ट्विस्ट के साथ दर्शकों को बांधे हुए है. हाल ही के एपिसोड्स में अभीरा की जिंदगी में कई बदलाव आए. जहां उसने अपने सबसे अच्छे दोस्त अंशुमन को खो दिया. बाद में तान्या और कृष ने इल्जाम लगाया कि अभीरा ने उसकी ड्रिंक में कुछ मिलकर उसे मार डाला. पुलिस उसे अरेस्ट करती है और बाद में आजीवन सजा कोर्ट की तरफ से सुनाई जाती है. अभीरा मानसिक रूप से काफी परेशान है, क्योंकि जेल में वह अपनी बेटी से मिल नहीं पा रही है.
अरमान ने अभिरा को निर्दोष साबित करने के लिए सबूत जुटाए
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड्स में, अभीरा को बड़ी राहत मिलने वाली है. इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक कई दिनों की जद्दोजहद के बाद, अरमान आखिरकार अभीरा की बेगुनाही साबित करने वाले सबूत इकट्ठा करने में कामयाब हो जाता है. वह इसे अदालत में पेश करता है और जज अभीरा को सभी आरोपों से मुक्त कर देती है. यह ट्विस्ट कहानी में एक बड़ा मोड़ लेकर आएगा. इससे न सिर्फ अभीरा का नाम साफ हो जाएगा, बल्कि वह अरमान के और भी करीब आ जाएगी, जो हर मुश्किल में उसके साथ खड़ा रहा है.
मायरा होगी किडनैप
फैंस अभीरा का जेल से निकलने का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच मायरा को पता चलता है कि अरमान की शादी अब गीतांजलि से हो चुकी है और वह गुस्से में अपनी मां से मिलने जेल चली जाती है. हालांकि रास्ते में कुछ बदमाश उसपर नजर डाले रहते हैं और बाद में वह उसे किडनैप करने की साजिश रचते हैं. वह उसे वैन में बैठाकर ले जाते हैं. अब जब मायरा गंभीर खतरे में है, तो आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा और भावनात्मक उथल-पुथल देखने को मिलेगी. क्या अरमान और अभीरा, देर होने से पहले मायरा को बचा पाएंगे?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










