Saiyaara Box Office: वर्ल्डवाइड सैयारा ने 7 हफ्तों में कमाए इतने करोड़, तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म
Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Sep 2025 7:26 AM
सैयारा ओटीटी रिलीज फोटो- इंस्टाग्राम
Saiyaara Box Office Collection: साल 2025 की मोस्ट पॉपुलर फिल्मों में से एक सैयारा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ने 3 इडियट्स, डंकी, सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन कितना रहा.
Saiyaara Final Box Office Collection: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा ने ब्लॉकबस्टर कमाई की. रिलीज के सात हफ्ते बाद अब इसका वर्ल्डवाइड थियेटर रन फाइनली खत्म हो गया है. रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ने अपने प्रदर्शन के दौरान कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े. हालांकि यह 600 करोड़ का आंकड़ा पार करने में नाकमयाब रही. इसके बावजूद यह साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
सैयारा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैयारा ने सिनेमाघरों में 48 दिन बिताए और भारत में 329.25 करोड़ की कमाई की. यह घरेलू बाजार में 14वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने सलमान खान की सुल्तान (300 करोड़), संजय लीला भंसाली की पद्मावत (302 करोड़) और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 (260 करोड़) जैसी कुछ पिछली दिग्गज मूवीज को पीछे छोड़ दिया है.
सैयारा ने इन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा
विदेशों में भी, सैयारा ने 19.5 मिलियन डॉलर की कमाई की, जो किसी भी गैर-सुपरस्टार हिंदी फिल्म के लिए एक अच्छी संख्या है. वर्ल्डवाइड रोमांटिक ड्रामा ने 570 करोड़ की कमाई की, जिससे यह “छावा” के बाद साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. इसने हाल ही में आई हिट फिल्मों जैसे डंकी (455 करोड़), टाइगर जिंदा है (558 करोड़), और ब्रह्मास्त्र (431 करोड़), 3 इडियट्स (460 करोड़) और चेन्नई एक्सप्रेस (422 करोड़) जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया.
सैयारा के बारे में
मोहित सूरी की ओर से निर्देशित और वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी की ओर से निर्मित, सैयारा 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली. यही वजह है कि इसने काफी शानदार कलेक्शन किया. इसमें राजेश कुमार, वरुण बडोला, शाद रंधावा, गीता अग्रवाल शर्मा, आलम खान और शान ग्रोवर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Highlights: मचा कैप्टेंसी टास्क में हंगामा, मृदुल तिवारी हुए घायल, जानें कौन बना नया कैप्टन?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










