Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने बच्चे को बचाने के लिए जान की बाजी लगाएगी अभीरा, दक्ष को लेकर अरमान-रोहित में होगा मुकाबला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा को किडनैपर सड़क पर धक्का मार कर गिरा देते हैं. साथ ही वह स्वर्णा को भी जख्मी कर देते हैं. किडनैपर्स दक्ष को लेकर भाग जाते हैं.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि किडनैपर अभीरा और उसके बच्चे दक्ष को किडनैप कर लेते हैं. इस दौरान स्वर्णा को चोट लग जाती है. किडनैपर अभीरा को कार से बाहर धक्का दे देते हैं और दक्ष को लेकर भाग जाते हैं. अभीरा सड़क पर गिर जाती है और उसे चोट लग जाती है. वह अपने बच्चे को बचाने की कोशिश में लग जाती है. वह एक साइकिल से किडनैपर की कार का पीछा करती है.
दक्ष को किडनैपर्स लेकर जाएंगे इस जगह
सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीर, स्वर्णा को बेहोश पाता है और उसे उठाकर गोयनका हाउस ले जाता है, ताकि उसका इलाज हो सकें. दूसरी तरफ अभीरा पता लगा लेती है कि किडनैपर्स एक मसाला गोदाम में है. वहां पहुंचने पर अभीरा देखती है कि कुछ औरतें वहां काम कर रही है. वह उनकी तरह अपना गेटअप कर लेती है और अपने बच्चे का पता लगाने में जुट जाती है. वहीं, पोद्दार हाउस में ड्राइवर आकर अरमान और रोहित को पूरी घटना के बारे में बताता है.
अभीरा ने दक्ष को बदमाशों से बचाया
दक्ष के किडनैप होने की खबर जानकर विद्या अपना आपा खो देती है. वह इन सबके लिए अभीरा को जिम्मेदार बताती है. दक्ष को बचाने के लिए अरमान परिवार के लोगों के साथ गोदाम की ओर जाता है. अभीरा सारे बदमाशों से लड़ते हुए बच्चे को बचाते हुए गोदाम से निकलती है. तभी वहां अरमान अपने परिवार के साथ पहुंचता है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रोहित, अरमान से अपना बच्चा वापस मांगता है. अब ये दखना मजेदार होगा कि क्या अरमान उसे उसका बच्चा लौटाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










