ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कोमा से बाहर आते ही रूही करेगी हंगामा, क्या अपनी बहन को उसका बच्चा लौटा देगी अभीरा

Updated at : 16 Nov 2024 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान के बच्चे का नामकरण समारोह होता है. रोहित इसे लेकर उत्साहित हो जाता है और वह इस सेरेमनी में मनीष को आने के लिए कहता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि अभीरा बच्चे को संभालने में संघर्ष करती है. उसे लगता है कि वह एक अच्छी मां नहीं बन सकती. हालांकि कावेरी और मनीषा उसे समझाती है कि वह कभी बुरी मां नहीं बन सकती. दूसरी तरफ कृष को पता चलता है कि उसकी गर्लफ्रेंड उदयपुर में है और वह उससे मिलने का प्लान करता है. चारु उसे अपने करियर पर ध्यान देने के लिए कहती है और इन सबमें नहीं पड़ने के लिए कहती है.

रोहित को इस बात के लिए लग रहा बुरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रोहित को बुरा लगता है कि रूही से उसने बच्चे को छीन कर अभीरा को दे दिया. रोहित उससे माफी मांगता है. विद्या, रोहित को अपने बच्चे के लिए तड़पता देखकर परेशान होती है. मनीषा, विदया से कहती है कि उसने अभीरा और अरमान को श्राप दिया था, लेकिन ये श्राप रोहित और रूही पर पड़ गया. दूसरी तरफ रूही की तबीयत में सुधार होता है. रोहित को डर है कि नर्स, रूही को सच्चाई ना बता दें. रोहित नर्स को पूरे परिवार से दूर रखने का सोचता है.

कोमा से बाहर आई रूही

अभीरा और अरमान के बच्चे का नामकरण समारोह होता है. रोहित इसे लेकर उत्साहित हो जाता है और वह इस सेरेमनी में मनीष को आने के लिए कहता है. दादी सा खुश होती है कि विद्या ने अरमान और अभीरा को माफ कर दिया. पूजा में अरमान, रोहित को भी साथ बैठने के लिए कहता है. दूसरी तरफ रूही को होश आ जाता है. रूही बच्चे को अभीरा और अरमान के साथ देखती है और उससे छिन लेती है. रूही दावा करती है वह उसका बच्चा है. रोहित को शक होता है कि क्या रूही ने अपने बच्चे को पहचान लिया है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही को अभीरा बच्चा दे देती है. हालांकि रूही अपना बच्चा लेने से मना कर देती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खोया अपना बच्चा, अरमान ने खोला राज; क्या रूही मानेगी रोहित की बात?

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित दिल पर पत्थर रखकर करेगा ये काम, रूही के बच्चे को लेकर पोद्दार परिवार में एंट्री लेगी अभीरा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola