Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान से अपना बच्चा वापस मांगेगा रोहित, अभीरा और दक्ष पर किसने कराया हमला?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और उसके बच्चे पर कुछ बदमाश हमला करेंगे. दूसरी तरफ रोहित को दक्ष की फ्रिक होती है. उसे लगता है अभीरा उसकी अच्छे से केयर नहीं कर रही.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि नर्स रोहित को ब्लैकमेल करती है. रोहित, अरमान को नर्स के बारे में बताता है. रोहित, अरमान को अपना बच्चा देने पर दुख व्यक्त करता है. रोहित कहता है अभीरा बच्चे का अच्छे से ध्यान नहीं रख रही है. दूसरी तरफ नर्स के बताए गए पते पर रूही जाती है, ताकि उसे सच का पता चल सकें. उसे लगता है कि रोहित बच्चे के खोने का गम भुला चुका है.
अभीरा पर कौन करेगा हमला?
सीरियल में दिखाया जाएगा कि स्वर्णा के साथ अभीरा और दक्ष मंदिर जाती है. रास्ते में अभीरा की मुलाकात ज्योति और उसकी बेटी से होती है. ज्योति का पति अभीरा से बदला लेने का प्लान करता है. वह अभीरा को उसके बेटे दक्ष से उसे दूर करने की कोशिश करता है. ज्योति का पति अभीरा, दक्ष और स्वर्णा पर हमला करने के लिए गुंडे भेजेगा. बता दें कि रोहित ने रूही के कोमा में जाने के बाद अभीरा और अरमान को अपना बच्चा दे दिया था. अब उसे अपने फैसले पर दुख हो रहा.
अरमान और रोहित होंगे आमने- सामने
ये रिश्ता क्या कहलाता है म��ं दिखाया जाएगा कि अरमान, रोहित से कहता है वह और अभीरा बच्चे से बहुत ज्यादा अटैच हो चुके हैं. वह दक्ष से अब अलग नहीं हो सकते. अरमान, रोहित को पुरानी बातें याद दिलाता है कि उसने पहले ही संभावित जटिलताओं के बारे में उसे वॉर्न किया था. इस वजह से दोनों भाईयों के बीच तनाव देखने को मिलेगा. अपकमिंग एपिसोड में दक्ष को लेकर दोनों भाई आमने-सामने दिखेंगे. क्या रूही सच जानने के बाद अभीरा से अपना बच्चा छिन लेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










